सीएनजी स्टेशन पर ग्राहकों को उनकी आंखों के सामने ही चूना लगाया जाता है। उनका पैसा उधर से इधर कर लिया जाता है। तरीका जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
atm card
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। गन्नौर में पुलिस ने गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर काम करने वाले कारिंदे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर एटीएम कार्ड से रकम उड़ाने के करीब 150 मामलों से पर्दा उठाया है। जिसमें गन्नौर के ही 25 मामले शामिल हैं। आरोपी स्टेशन पर एटीएम कार्ड स्वैप करने के बहाने से एटीएम का क्लोन तैयार कर वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
3 of 6
कार्ड स्वैपिंग
करीब एक माह से एटीएम कार्ड उपभोक्ता के पास होते हुए खाते से पैसे निकालने के मामले सामने आ रहे थे। इसमें सबसे अधिक गन्नौर क्षेत्र के लोगों के पैसे निकाले गए थे। जिसे लेकर एसपी ने डीएसपी सुदेश के नेतृत्व में साइबर सेल, मुरथल व गन्नौर थाना क्षेत्र की टीम बनाई थी। पुलिस टीमों ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर कार्यरत एक कारिंदे के साथ तीन युवकों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी झज्जर के गांव झामरी का रहने वाला सुरेंद्र, भिवानी के गांव जुई खुर्द का रहने वाला रवि व दिल्ली के नजफगढ़ स्थित श्याम विहार का रहने वाला मनीष है।
4 of 6
कार्ड स्वैपिंग
आरोपी सुरेंद्र ने वारदात को अंजाम देने के लिए गांव लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर नौकरी शुरू की थी। वह कार्ड स्वैप करते हुए उसका क्लोन तैयार कर वारदात को अंजाम देते थे। मामले में पुलिस सीएनजी स्टेशन मालिक की भूमिका का भी पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक क्लोन कार्डों के जरिए करीब 35 लाख रुपये की रकम निकाली जा चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 6
कार्ड स्वैपिंग
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों ने आनलाइन वेबसाइट अली बाबा डाट काम से एटीएम कार्ड स्वैप कर उसका क्लोन तैयार करने की मशीन मंगवाई थी। पहले वह उसी मशीन में व्यक्ति का कार्ड डालते थे। जिसमें एटीएम कार्ड डालने के बाद जब वह पासवर्ड भरता था तो मशीन में पेमेंट नहीं होती थी और एरर आ जाता था। जिसके बाद वह दूसरी मशीन में कार्ड लगाकर उसकी पेमेंट कर देते थे। पहले वाली मशीन में व्यक्ति के कार्ड का क्लोन आने के साथ ही उसका पासवर्ड भी फीड हो जाता था। बाद में कार्ड तैयार कर पैसे निकाल लेते थे।
लगातार एटीएम कार्ड से रकम निकाले जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर गहनता से जांच की गई तो एटीएम कार्ड का क्लोन प्रयोग कर पैसे निकालने वाले को काबू किया गया। जिसके बाद सीएनजी स्टेशन पर कार्यरत कारिंदे व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। - अजय धनखड़, थाना प्रभारी मुरथल