फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में क्या बोल गए बिहार के CM और यूपी के दिग्गज मंत्री, देखिए

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उत्तरप्रदेश के दिग्गज मंत्री शिवपाल यादव हरियाणा में थे और यहां उन्होंने कई बड़ी बातें कही। देखिए खास झलकियां।
 
विज्ञापन

2 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
मौका था ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती का। मुख्यमंत्री खट्टर के गढ़ करनाल के सेक्टर 32-33 ग्राउंड में इस मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और शिवपाल यादव नजर आए। उन्होंने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा व डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ताऊ देवीलाल पर लिखी डा. अजय सिंह चौटाला की पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

3 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता जुटे। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान संभाल अभय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती पर मंच से तीसरे मोर्चे की पेशकश की तो बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने इस पेशकश पर चुप्पी साध ली। वहीं समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने तीसरे मोर्चे की संभावना पर एकजुटता की बात कही। 

4 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। किसानों की दुर्दशा व आत्महत्याओं की घटना को लेकर उन्होंने भाजपा को कोसा। साथ ही यह भी आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की नई बातों व टैक्नालाजी की बातों में मत आना। 
विज्ञापन

5 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
जीएम फसलों के नाम पर नीतिश ने कहा कि फिलहाल कृषि में बीजों के जेनेटिक बदलाव की बात की जा रही है, लेकिन ये गलत है और यही निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पहले बीटी काटन को लेकर भी ऐसा ही कहा गया था, लेकिन अब कितनी बीमारियां हैं इसमें। इसके परिणाम भी घातक ही होंगे? 
 
विज्ञापन

6 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
नीतिश ने सवाल किया कि सरसों व बैंगन में जेनेटिक बदलाव की क्या जरूरत है? इनके अलावा जेडीयू जनता दल यू के रार्ष्टीय महासचिव केसी त्यागी, जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह, पूर्व सांसद संतोष भारतीय समेत अन्य नेताओं ने रैली संबोधित किया। वहीं, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव ब्रज शर्मा व जिलाध्यक्ष यशवीर राणा ने मेहमानों का हरी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
 
विज्ञापन

7 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
इनेलो को सत्ता में आने का मंत्र बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनेलो को चाहिए कि व प्रदेश में शराब बंदी का माहौल बनाए, इसके बड़े सकारात्मक परिणाम आएंगे। अगर शराब बंदी हो गई तो अपने आप ही सौहार्द पैदा और सांप्रदायिक विवाद खत्म हो जाएंगे। अगर आपने इसके परिणाम देखने हैं तो आईये बिहार के किसी गांव में। 

8 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
नीतिश ने कहा कि ताऊ के आदर्शों पर चलकर इनेलो कार्यकर्ता संकल्प लें कि हमें समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है। जो तोड़ने वाले हैं, उनको बाहर का रास्ता दिखाना है। कार्यक्रम में नितीश कुमार ने चौ. देवी लाल को किसान व् गरीब का मसीहा बताते हुए कहा की चौ देवी लाल जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलकर ही आज बिहार आगे बढ़ रहा है। 

9 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
ताऊ को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियों को देश को खतरा है। ऐसी शक्तियों को मुहंतोड़ जवाब देना चाहिए। इसके लिए जरूरी है राम मनोहर लोहिया, ताऊ देवीलाल व चौधरी चरण सिंह के समर्थकों को एकजुट होना होगा। 

10 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब जब लोहियावादी एकजुट हुए हैं, तब तब देश की सत्ता में परिवर्तन हुआ है और उन्होंने देश की सत्ता हासिल की है। अब फिर से समय है, एकजुट होने का है। कार्यक्रम में उन्होंने एकजुट होकर किसानो और आम आदमी की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

11 of 11
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : File Photo
रैली में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल व उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया। हालांकि, इनेलो नेताओं को पूरी उम्मीद थी कि उनके परिवार से कोई न कोई सदस्य जरूर आएगा। इसके अलावा जम्मू कशमीर के पूर्व मुख्य मंत्री डा. फारूख अब्दूला व आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी नहीं आ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें