फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

Tue, 26 May 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
चोरों ने ऐसी शातिराना करतूत की कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो करतूत का खुलासा हो गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

2 of 6
दरअसल ब्लैक इनडेवर कार सवार युवकों ने रविवार रात फेज-7 के रिहायशी इलाके में दहशत मचाते हुए कुछ घंटों में ही तीन कारों के टायर चोरी करके ले गए। साथ ही जाते समय कारों को ईंटों पर खड़ी कर गए। एक जगह कार सवार कैमरे में कैद हो गए। हालांकि, पहचान में नहीं आ रहे हैं। कार मालिकों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

3 of 6
फेज-7 स्थित मकान नंबर 803 के निवासी विनोद नंदा ने बताया कि बिजनेस करते हैं। रात को घर के बाहर वह सियाज कार खड़ी की थी। जब सुबह उठे तो देखा कि उनकी कार के ड्राइवर साइड और बैक साइड का एक टायर चोरी गायब था।

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

4 of 6
उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी सुबह 3.40 पर उनके घर पर इनवेडर कार से आए थे। दोनों लड़के कम उम्र के थे। वह तुरंत वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गए।

विज्ञापन

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

5 of 6
इसके बाद आरोपियों ने इसी फेज के मकान नंबर 711 के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। गिन्नी ने बताया कि उन्होंने रविवार रात आई-20 कार घर के बाहर खड़ी की थी। सोमवार सुबह उठे थे, तो उनके पड़ोसी ने घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों की शातिराना करतूत CCTV में कैद, देखिए तस्वीरें

6 of 6
उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है। इससे पहले भी सेक्टर- 70, 78 और 80 में कार टायर चोरी करने की वारदात सामने आ चुकी हैं। वहीं, फेज-7 के मकान नंबर 1872 में रहने वाले रमेश पाल ने बताया कि बुधवार को ही उन्होंने नई आई-20 कार खरीदी थी। सोमवार को उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेकने की योजना बनाई थी। जैसे ही सोमवार सुबह छह बजे उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के चारों टायर गायब थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें