आरोप है कि जब वे बुआई करने लगे तो निवाड़ा से करीब 100-150 लोग आ गए और उन्होंने हंगामा करते हुए जमीन को अपना बताया। जब जाजल के किसानों ने जमीन को अपना बताया तो निवाड़ा के किसानों ने लाठियों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें पूर्व सरपंच रणधीर, सूरजभान नंबरदार, देवेंद्र, यशपाल, प्रवेश, सुंदर चौहान, हरीश चौहान, प्रदीप व अशोक चौहान घायल हो गए। चार किसानों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।