सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर स्थित आरएमओ कक्ष में मयखाना सजा था। अस्पताल के डाक्टर ही एक दूसरे के साथ पैग टकरा रहे थे। मीडिया के कैमरे में कैद हो गई ये तस्वीरें। आप भी देखिए।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों ने कैसे टकराए पैग? 5 निलंबित
2 of 6
नजारा, हरियाणा के सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल का है। आरएमओ डॉ. विपुल गुप्ता, डॉ. विनय सिंगला, डॉ. भारत भूषण, डॉ. भरत सहारण और डॉ. राहुल को मीडियाकर्मियों ने शराब पीते हुए कैमरे में कैद कर लिया था।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों ने कैसे टकराए पैग? 5 निलंबित
3 of 6
तस्वीरें सामने आते ही मुख्य चिकित्साधिकारी की सिफारिश पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा ने पांचों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फोन पर उन्हें निलंबन की जानकारी मिल चुकी है।
ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों ने कैसे टकराए पैग? 5 निलंबित
4 of 6
मालूम हो कि शाम को ट्रॉमा सेंटर में पांचों डॉक्टर शराब पी रहे थे। सूचना मिलते ही जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर चेहरा छुपा भागने लगे। कुछ डॉक्टरों ने मीडियाकर्मियों से हाथापाई भी की। शुरू में पुलिस ने मामले पर पर्दा डालते हुए बंद कमरे में डॉक्टरों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों ने कैसे टकराए पैग? 5 निलंबित
5 of 6
पुलिस ने एल्केलाइजर से दो डॉक्टरों की सांस के माध्यम से जांच करने के बाद अल्कोहल नहीं होने की बात कही। वहीं, मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. सूरजभान कंबोज ने कहा कि उन्हें कमरे से शराब नहीं मिली है, फिर भी वे डॉक्टरों का मेडिकल करवाएंगे।
ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों ने कैसे टकराए पैग? 5 निलंबित
6 of 6
सीएमओ ने मामले की विभागीय जांच डिप्टी सीएमओ वीरेश भूषण और चिकित्सा अधीक्षक सुभाषिनी को सौंपी है। उधर इस मामले में जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एसपी ने थाना शहर प्रभारी को जांच सौंपी है।