पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में धुंआदार शतक जमाने वाले क्रिस गेल ने जिस अंदाज में डांस किया था, उसका सीक्रेट गेल ने पंजाब आकर ही खोला। तस्वीरों में जानिए वो सीक्रेट।
विज्ञापन
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
2 of 7
गेल बताते हैं कि ये डांस स्टेप गंगनम का नहीं था, बल्कि जश्न मनाने का क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जश्न मनाने का अंदाज था। गेल ने बताया कि वे रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं।
विज्ञापन
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
3 of 7
गौरतलब है कि पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में गेल में धुंआदार शतकीय पारी खेली थी। गेल ने 57 गेंदों पर 117 रन बनाए थे। इस पारी में गेल ने 12 छक्के और 7 चौके मारे थे।
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
4 of 7
अपना यही विस्फोटक अंदाज फिर से दिखाने चंडीगढ़ पहुंच गए हैं गेल और इस बार फिर वे पंजाब के शेरों से भिड़ने जा रहे हैं। गेली और पूरी टीम स्थानीय एक होटल में ठहरी है। होटल पहुंची टीम में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह सहित कई अन्य खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
5 of 7
टीम का अगला मुकाबला बुधवार को मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है। इससे पहले गेल की टीम मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल टॉप-4 टीमों में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
6 of 7
चंडीगढ़ पहुंची टीम में कप्तान विराट कोहली खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आए। आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम ने 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है।
देखिए, क्रिस गेल के अनोखे डांस का रोनाल्डो कनेक्शन
7 of 7
टीम के कुल 13 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 11 मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। टीम के कुल 4 अंक हैं और वह अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर है।