दो सांडों की लड़ाई में ताऊ के साथ एक्टिवा पर सैर कर रहे मासूम बच्चे की जान चली गई। देखिए हादसे की मन विचलित करने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
2 of 7
मासूम बच्चे को क्या पता था कि दो सांडो की लड़ाई में उसकी जान चली जाएगी। वो तो बस अपने ताऊ और ताई के साथ एक्टिवा पर जाना चाहता था और हो गया हादसे का शिकार। दरअसल पंजाब के लुधियाना में सांडों की लड़ाई में बुधवार रात डेढ़ साल के आर्यन की जान चली गई। आर्यन अपने ताऊ और ताई के साथ एक्टिवा पर शिवपुरी पुली से जा रहा था। इसी दौरान दो सांडों की लड़ाई में स्कूटर को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
3 of 7
सांडों के स्कूटर से टकराने के बाद आर्यन और उसकी ताई रूपा शर्मा दस फुट नीचे बुड्डे नाले में जा गिरे। आर्यन का ताऊ जतिंदर शर्मा बाल-बाल बच गया। महिला-बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह नाले में उतर कर रूपा को बाहर निकाल लिया गया, जबकि आर्यन बह गया। सूचना मिलते ही एसीपी रमनीश चौधरी, एसीपी सतीश मल्होत्रा और थाना सलेम टाबरी पुलिस सहित पुलिस पार्टियां मौके पर पहुंच गई।
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
4 of 7
देर रात तक पुलिस ने गोताखारों की मदद से बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चौदह घंटे बाद गोताखोरों ने बच्चे का शव पुली से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार जतिंदर शर्मा और उसकी पत्नी रूपा शर्मा बुधवार रात करीब दस बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे।
विज्ञापन
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
5 of 7
जतिंदर का भतीजा आर्यन भी उनके साथ जाने की जिद करने लगा। इस पर रूपा ने उसे अपनी गोद में लिया और वह घर से चले गए। बाजार से काम निपटा कर लौटते समय शिवपुरी पुली पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। जतिंदर ने साइड से एक्टिवा निकालने की कोशिश की तो एक सांड उनकी एक्टिवा से टकरा गया। इससे एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और रूपा और आर्यन नाले में जा गिरे।
विज्ञापन
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
6 of 7
जतिंदर बच गया। दोनों के नाले में गिरते ही जतिंदर ने शोर मचा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह रूपा शर्मा को नाले से बाहर निकाला। डेढ़ साल के आर्यन का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद जतिंदर के परिजन और आर्यन के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, लेकिन आर्यन की कोई खबर नहीं मिली।
दो सांडों की लड़ाई में गई मासूम की जान, देखिए तस्वीरें
7 of 7
सुबह चार बजे रेस्क्यू आपरेशन रोक दिया गया। उसके बाद दिन चढ़ने पर दोबारा पुलिस ने गोताखोरों को बुड्डे नाले में उतार कर बच्चे की तलाश शुरू करवाई। आखिर में चौदह घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे आर्यन का शव नाले से मिला।