भाई ने अपने ही भाईयों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। एक भाई ने जहां दम तोड़ दिया वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी मौत के कगार पर है। वारदात हरियाणा के जींद/पिल्लूखेड़ा में घटी। दरअसल गांव कालवा में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
2 of 7
सूचना पाकर सफीदों डीएसपी हरेंद्र कुमार, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी जगबीर दहिया व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, गांव कालवा निवासी राजू उर्फ राजकुमार तथा उसका छोटा भाई संदीप बुधवार सुबह घर के पास स्थित अपनी ज्वेलर्स की दुकान पर बैठे थे। राजकुमार दुकान में काम कर रहा था और संदीप दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
3 of 7
इसी दौरान उनका चचेरा भाई आशरी गेट जींद निवासी सोनू हथियार लेकर वहां पहुंचा और दुकान के अंदर घुसकर राजकुमार पर गोली चला दी, जो जबड़े को चीरती हुई सिर में जा लगी। गोली चलते ही संदीप मौके पर पहुंच गया तो आरोपी संदीप पर फायरिंग करने लगा। संदीप ने भागकर दुकान के सामने स्थित अपने चाचा जगदीप के मकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सोनू ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संदीप को सिर, कंधे और कमर में तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
4 of 7
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में दोनों को गंभीर हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को गंभीर हालात के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाद में एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
5 of 7
मृतक संदीप की पत्नी रूमन ने पुलिस को शिकायत दी कि सात-आठ साल से उनका उनके देवर आशरी गेट जींद निवासी सोनू के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस विवाद को लेकर रिश्ते में देवर लगने वाला सोनू उसके पति संदीप तथा जेठ राजू उर्फ राजकुमार से रंजिश रखता है। बुधवार सुबह वह अपने पति तथा जेठ को चाय देने के लिए दुकान पर गई हुई थी। इसी दौरान सोनू वहां पहुंचा और उसके पति व जेठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने रूमन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
6 of 7
पुलिस के अनुसार, कई साल पहले से सोनू और राजू के दादा जसवंत ने गांव थराना (मतलौडा) में पांच एकड़ जमीन खरीदी थी और पिल्लूखेड़ा कस्बे में दो प्लाट व जींद शहर में दो दुकानें थीं। आरोप है कि जमीन का बंटवारा करते समय जसवंत ने राजू को जमीन का अधिक हिस्सा दे दिया, जिस कारण सोनू और राजू के परिवार में रंजिश हो गई। मृतक की पत्नी रूमन ने बताया कि उसके पति संदीप की जींद के सत्यनारायण मंदिर के पास ज्वेलर्स की दुकान है। लगभग दो साल पहले भी रंजिश के चलते आरोपी सोनू ने दुकान में घुसकर हवाई फायरिंग कर दी थी। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी थी और वहां मामला भी दर्ज है।
भाई ने भाइयों पर बरसाई गोलियां, देखिए दहलाने वाली तस्वीरें
7 of 7
मृतक संदीप के चाचा जगदीप ने बताया कि सोनू ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस दौरान सोनू ने पूरी मैगजीन को खाली कर दिया। जब उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने पिस्तौल उनकी तरफ भी तान दी, लेकिन मैगजीन खाली हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने फिर से मैगजीन को लोड किया और पिस्तौल को लहराते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के शीर्ष सूत्रों के अनुसार आरोपी को जींद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी जगबीर दहिया ने बताया कि आरोपी ने जमीन विवाद के चलते गोली मारी है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।