अस्पताल में इलाज के दौरान 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। तस्वीरें देखकर आप भी रो पड़ेंगे। जानिए मामला।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
2 of 8
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में बुधवार सुबह इलाज के लिए भरती 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हास्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इमरजेंसी की आईसीयू में लगे गेट के शीशे को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
3 of 8
परिजनों का कहना था कि उनके बेटे की मौत गलत इंजेक्शन देने से हुई है। वह ठीक हो रहा था। हास्पिटल प्रबंधन का कहना है कि नवजात का वजन काफी कम था। हीमोग्लोबीन काफी कम था। पेट में इंफेक्शन था। टीएलसी (टोटल ल्यूकोसाइट काउंट) भी काफी बढ़ा हुआ था। बच्चे को कार्डियक अरेस्ट आया था। इससे उसकी मौत हुई है।
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
4 of 8
सेक्टर 17 एसएचओ उदयपाल ने कहा कि परिजनों ने पहले हंगामा किया। बाद में उन्होंने कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। कांसल गांव निवासी रामकुमार माली का काम करता है। रामकुमार ने बताया कि 30 अगस्त को उसने अपने तीन महीने के बच्चे को हास्पिटल में एडमिट कराया था।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
5 of 8
मंगलवार रात को एक इंजेक्शन देने के बाद से उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। उनका आरोप है कि जब इंजेक्शन से तबियत बिगड़ने लगी तो डाक्टर को इस बारे में बताया भी। उन्होंने दोबारा से इंजेक्शन दे दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
6 of 8
बच्चे मौत के बाद परिजन बिफर गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
7 of 8
उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। बाद में बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
अस्पताल में बच्चे की मौत, मां पथराई, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
8 of 8
डा. परमजीत, एसएमओ पीडिएट्रिक जीएमएसएच 16 ने बताया कि बच्चे का वजन मात्र तीन किलो था। पेट में फैले इंफेक्शन को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की गई। हीमोग्लोबीन काफी कम था। इससे बुधवार को उसे कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई।