सुनील अरोड़ा
आनंद ने बताया कि अरोड़ा अपने अध्यापकों और पारिवारिक मित्रों के संपर्क में लगातार बने रहते थे। आनंद ने बताया कि 1996 में वह अपने परिवार सहित राजस्थान में जयपुर घूमने गए थे और सुनील अरोड़ा तब वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे।
यह पता चलने पर कि वे वहां पहुंचे हैं, अरोड़ा ने न सिर्फ उन्हें अपने घर खाने पर आमंत्रित किया बल्कि राजस्थान भर में उनके घूमने और ठहरने का प्रबंध भी अपनी ओर से कराया। अरोड़ा के पैतृक घर में जहां अब उनके चाचा द्वारिका नाथ अरोड़ा का परिवार रहता है, वहां बधाई देने वालों का तांता लगा था।