फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

Sat, 27 Dec 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। उनके लिए अलग से टेबल लगाया गया था जहां उन्होंने चिकन और चावल खुद टेस्ट किया। अब रविवार को सेक्टर-26 की मछली मंडी में लोगों को मुफ्त चिकन खिलाया जाएगा।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

2 of 7
सेक्टर-31 की मार्केट में यह आयोजन हुआ। इससे पहले बुधवार को सेक्टर-21 की मार्केट में चिकन और उबले हुए अंडे बांटे गए थे।
शुक्रवार को सेक्टर-31 में पांच क्विंटल से ज्यादा चिकन और तीन क्विंटल से ज्यादा चावल बांटे गए।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

3 of 7
लोगों के दिल से बर्ड फ्लू का डर निकालने के लिए लोगों को मुफ्त चिकन खिलाया गया। मुफ्त की दावत मिलते ही लोग टूट पड़े। तस्वीरें।

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

4 of 7
अंडे और चिकन के शौकीन लोगों के चेहरे पर उस समय खुशी बिखर गई जब उन्होंने दोनों चीजें मुफ्त में बंटती देखी। यह आयोजन सेक्टर-21 की मीट मार्केट में किया गया। मीट मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से  तीन क्विंटल चिकन और 10 हजार अंडे लोगों मुफ्त खिलाए।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

5 of 7
पिछले हफ्ते सुखना लेक की एक बतख में बर्ड फ्लू पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद दहशत में अंडों और चिकन की बिक्री भी कम हो गई। हालांकि, यूटी प्रशासन ने अभी तक पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की सेल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

6 of 7
आयोजकों में शामिल दुकानदार पवन ने बताया कि मुफ्त दावत में चिकन करी और चिकन फ्राई के अलावा उबले अंडे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मुफ्त में बांट दिया 5 क्विंटल चिकन

7 of 7
अतुल सोनकर, अध्यक्ष, चंडीगढ़ मीट मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा ही वहम हो गया है। इससे चिकन की सेल में गिरावट आ रही है। हमारी यही कोशिश है कि लोगों को बताया जाए कि चिकन खाने में कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें