कम्पीटेंट फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन के 90वें जन्मदिवस पर सेक्टर -18 टैगोर थिएटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का 90वां जन्मदिवस
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल...
विज्ञापन
3 of 6
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का 90वां जन्मदिवस
...हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, राजेंदर भंडारी, अश्वनी कुमार शर्मा, कमल शर्मा, मनोरंजन कालिया, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, पंजाब एवं हरियाणा के अन्य लोगों ने भाग लिया।
4 of 6
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का 90वां जन्मदिवस
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें कंपीटेंट ग्रुप के चेयरमैन संजय टंडन के पुत्र सत्यम टंडन ने भजन गाया। इसके बाद संजय टंडन ने अपने पिता को जन्मदिवस के मौके पर उपहार स्वरूप 90प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संस्मरणें का संकलन भेंट किया।
विज्ञापन
5 of 6
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का 90वां जन्मदिवस
इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सर संघ चालक मोहनराव भागवत ने कहा कि बलराम जी दास टंडन का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनसे मिलकर व उनके व्यक्तित्व से कोर कॉम्पीटेंसी का आभास होता है। उनका व्यक्तित्व पूर्ण रूप से अनुशरणीय है। देश सेवा उनका लक्ष्य है। वह तपस्वी की भांति देश सेवा के लिए तैयार हैं।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का 90वां जन्मदिवस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बलराम जी के साथ अपने जीवन की लंबी पारी खेली है। हम दोनों ने इकट्ठे बहुत समय तक राजनीतिक जीवन में देश सेवा की है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।