चंडीगढ़ में नहाए खाए से शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। सिटी ब्यूटीफुल की महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रख सूर्य की उपासना की। घाट पर पूजा कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में छठ पर पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में न्यू लेक के साथ ही विभिन्न सेक्टरों, गांव व कालोनियों में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। व्रतियों ने सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
3 of 5
घाट पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
महापर्व के पारण के लिए व्रती घाट किनारे तड़के 4 बजे ही जुटने लगे थे। वहीं कुछ लोग रात भर घाट के किनारे ही रह कर उपासना करते रहे। घाट पर रात में रुकी महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाए और सूर्योदय की प्रतीक्षा की।
4 of 5
चंडीगढ़ में पूजा करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्म मुहूर्त में भगवान सूर्य के दर्शन देते ही छठ मैया का जयकारा गूंजने लगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे के मांग में सिंदूर भरकर उन्हें प्रसाद दिया और अपना व्रत खोला।