सूर्य उपासना का महापर्व छठ का चंडीगढ़ में कुछ अलग अंदाज से भव्य आयोजन हुआ। नजारा देखने लायक था। आप भी देखिए।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ में अलग अंदाज से मनाया गया महापर्व छठ
2 of 6
व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। छठ का समापन बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ संपन्न हो जाएगा। मंगलवार को सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर व्रतियों और उनके परिवारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ में अलग अंदाज से मनाया गया महापर्व छठ
3 of 6
न्यू लेक पर व्रती दोपहर बाद तीन बजे से ही आना शुरू हो गए थे। जिसे घाट पर जहां जगह मिली, उसने वहीं पर पूजा के लिए परिवार के साथ स्थान ग्रहण कर लिया। व्रतियों ने लेक के पानी में खड़े होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
देखिए, चंडीगढ़ में अलग अंदाज से मनाया गया महापर्व छठ
4 of 6
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से न्यू लेक में मंत्रोच्चार के साथ गंगा जल प्रवाहित कराया गया। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव पंकज यादव ने बताया कि न्यू लेक पर एसोसिएशन के वलंटियर तैनात थे।
विज्ञापन
देखिए, चंडीगढ़ में अलग अंदाज से मनाया गया महापर्व छठ
5 of 6
शहर के अन्य इलाकों मौली जागरां, विकास नगर, दड़वा, हल्लोमाजरा, बहलाना, रायपुर खुर्द, राम दरबार, सेक्टर-47 सहित अन्य इलाकों में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।
देखिए, चंडीगढ़ में अलग अंदाज से मनाया गया महापर्व छठ
6 of 6
पूर्वांचल विकास महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी ने बताया कि महासंघ के पदाधिकारी रायपुर खुर्द, बहलाना, कालोनी नंबर चार, हल्लोमाजरा में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुए।