फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसते खेलते घर जा रहे थे बच्चे...अचानक 3 को आ गई मौत, हादसे की असलियत आई सामने

Wed, 02 May 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
बच्चे हंसते-खेलते घर जा रहे थे कि अचानक अनहोनी घट गई और तीन बच्चों की जान चली गई। हादसे का असली सच सामने आया है जानिए।
विज्ञापन

2 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
हरियाणा के चरखी दादरी में दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर सोमवार दोपहर एक स्कूल की बस और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बच्चों और चालक-परिचालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 14 बच्चों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। स्कूल बस बीएसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
स्कूल की छुट्टी के बाद 18 बच्चे अपने गांव अचीना और भागेश्वरी जा रहे थे। बस बिगोवा अप्रोच रोड व अचीना ताल के बीच पहुंची थी कि क्रशर से भरे डंपर के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 40 वर्षीय परिचालक राकेश, भागेश्वरी निवासी 6 वर्षीय कक्षा द्वितीय छात्र ऋषभ, अचीना निवासी 15 वर्षीय 11वीं कक्षा का छात्र सोनू, भागेश्वरी निवासी 3 वर्ष एलकेजी छात्रा निकिता की मौत हो गई।

4 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
करनाल निवासी डंपर चालक अशोक कुमार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं हादसे में घायल अचीना निवासी 8 वर्षीय हर्ष, 9 वर्षीय इशांत, 9 वर्षीय नवीन, 7 वर्षीय प्रतीक, 12 वर्षीय मुकुल, 15 वर्षीय अभिषेक, 13 वर्षीय दीपावली, 7 वर्षीय हितेष, 13 वर्षीय दक्ष, 13 वर्षीय दीक्षा, 14 वर्षीय अभिषेक, 16 वर्षीय दीपक व भागेश्वरी निवासी 16 वर्षीय रोहित को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
वहीं पूछताछ के दौरान, हादसे में घायल छात्र नवीन ने बताया कि अंकल बस को बहुत तेज चला रहे थे। बस जब कार को ओवरटेक कर रही थी तभी सामने से तेजी से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हम बार-बार बस वाले अंकल को बस को धीमा चलाने को कह रहे थे। मगर वह बार-बार यहीं कह रहा था कि बस की टाकर लाग्गी तो मरै णा कोई सा बी। इसके बाद अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

6 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
घायल छात्र इशांत ने कहा कि अंकल प्रतिदिन बस वाले अंकल तेजी से बस को चलाते थे। हर बार उन्हें बस को धीमी गति से चलाने को कहा जाता था। मगर नहीं मानते थे। आज भी बस को अंकल तेजी से चला रहे थे। बच्चों के बार बार कहने के बाद भी बस को धीमा नहीं किया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घायल छात्र अभिषेक ने बताया कि मैं एक्सीडेंट होते ही बस की पिछली सीट के बीच फंस गया। बाकी बच्चे सड़क पर जा गिरे।

 
विज्ञापन

7 of 8
स्कूल बस का एक्सीडेंट
टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में हुआ उपचार
चरखी दादरी में सड़क हादसे के बाद पीजीआई प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। लेकिन उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे पीजीआई की बिजली आपूर्ति करीब पांच मिनट तक बाधित रही। जिसके कारण चिकित्सकों को टार्च व मोबाइल की रोशनी में उपचार करने को मजबूर होना पड़ा। बच्चों के परिजनों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत करने का दावा किया है।
विज्ञापन

8 of 8
डेमो इमेज
यह हादसा बहुत दुखद है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगा। जिला प्रशासन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए कई दफा सरकार व विभाग को लिख चुका है लेकिन अब तक डिमांड पूरी नहीं हुई है।
- ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम, चरखी दादरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें