फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ‘चंद्रकांता’ ने कैसे पूरा किया इस अभिनेत्री का सपना

Fri, 23 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
लाखों लोगों का फेवरेट शो ‘चंद्रकांता’ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाला है लेकिन इस बार इस सीरियल में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। ये कहना अभिनेत्री मधुरिमा तुली का जो शो के प्रमोशन के लिए वीरवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंची थीं। मधुरिमा के साथ नाटक में राजकुमार वीरेंद्र सिंह का किरदार निभा रहे विशाल आदित्य सिंह भी थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
इस दौरान अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने कहा कि चंद्रकांता एक योद्धा राजकुमारी की कहानी है। वह सुंदर होने के साथ ही बुद्धिमान है। मधुरिमा ने बताया कि उन्होने इस शो के लिए घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी तक सीखी। वे कई बार चोटिल भी हुईं, लेकिन मजा बहुत आया। 
विज्ञापन

3 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
मधुरिमा ने कहा कि वह बचपन से ही किसी के साथ अन्याय होते नहीं देख सकतीं और कुछ ऐसा ही रोल ‘चंद्रकांता’ में भी निभा रहीं हैं। मधुरिमा ने बताया कि इस सीरियल में एक लड़की की वीरता की कहानी है, जो अपने लिए लड़ती है। 

4 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
देहरादून की रहने वाली मधुरिमा 2005 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीत चुकी हैं और बॉलीवुड फिल्म 'बेबी', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'नाम शबाना' में काम कर चुकीं हैं। दरअसल, चंद्रकांता 160 एपिसोड्स की श्रृंखला है, जिसमें उर्वशी ढोलकिया और विशाल आदित्य सिंह भी नजर आएंगे। शो का प्रसारण 24 जून से होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
जादू करना भी जानता है राजकुमार वीर
राजकुमार वीर का किरदार निभा रहे विशाल आदित्य ने बताया कि वीर अंदर से कोमल और बाहर से सख्त है। वीर एक योद्धा है और जादू भी करना जानता है। वह मां से बहुत ज्यादा प्यार करता है। वीर की मां जादूगरनी है, जिसे पता है कि चंद्रकांता उनसे बड़ी जादूगरनी हो सकती है। मां के लिए चंद्रकांता को लेकर आने के दौरान ही दोनों में तकरार हो जाती है, जो प्यार में तब्दील हो जाती है। इस राजकुमार को महिलाओं से दोस्ती करना पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'Chandrakanta' Star Cast
फिट रखने के लिए कार्डियो करते हैं, खाने में परहेज नहीं  
विशाल ने बताया कि वे खुद को फिट रखने के लिए दिन में तीन घंटे कार्डियो करते हैं। हालांकि खाने में कोई परहेज नहीं करते। वीर के किरदार के लिए उन्होंने चाइनीज स्टंट सीखे। घुड़सवारी पहले से करते थे, लेकिन किरदार के लिए खास ट्रेनिंग ली ताकि एकदम नेचुरल लगें। उन्होंने बताया कि चंद्रकांता में कई दृश्य अत्याधुनिक तकनीक से फिल्माए गए हैं। हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर की तरह के एक्शन सीरियल में दिखेंगे। पूरी शूटिंग मुंबई के स्टूडियो में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें