भगवान की मूर्ति के सामने महिला ने चूड़ियां तोड़ी और दोनों हाथों की नसें काट लीं। 10 साल की बेटी भी फंदे पर झूल गई, जबकि उसका जन्मदिन था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मां ने जान देने की कोशिश की, बेटी ने फंदा लगाया
घटना गाजियाबाद की है और वजह चंडीगढ़ से जुड़ी है। दोनों मां-बेटी रहने वाली भी चंडीगढ़ की ही थीं। बेटी मेहर की तो मौत हो गई, लेकिन मां विनीता बच गई। जबकि दोनों ने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी और इस कोशिश में बेटी कामयाब हो गई। वजह बना कर्ज, जिसे विनीता ने हाई क्लास सोसायटी में फ्लैट खरीदने के लिए लिया था और जिसकी किस्तें वो चुका रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
मां ने जान देने की कोशिश की, बेटी ने फंदा लगाया
लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर किस्त नहीं दे पाई। कर्ज का बोझ इतना बढ़ा कि विनीता ने बेटी मेहर (10) के साथ जान देने की योजना बनाई। बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने ब्लेड से हाथों की नसें काट लीं। उसकी गंभीर हालत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
4 of 6
मां ने जान देने की कोशिश की, बेटी ने फंदा लगाया
विनीता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के जहन में मानसिक तनाव इस कदर हावी हो चुका था कि शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक आत्महत्या करने की तीन बार कोशिश की, लेकिन उस वक्त तक तकदीर उनका साथ देती रही। इसके बाद रविवार सुबह चौथा प्रयास किया। इस बार नसें कटने से मां विनीता गंभीर हालत में पहुंच गई और इससे घबराकर 10 साल साल बेटी ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
5 of 6
मां ने जान देने की कोशिश की, बेटी ने फंदा लगाया
विनीता रावत (35) ने दो साल पूर्व एनएच-24 स्थित महागुनपुरम सोसायटी के नर्मदा टावर की 19वीं मंजिल पर (फ्लैट नंबर 1981) बुक किया था। विनीता ने तीन माह पहले ही पति विक्रम सिंह व बेटी के साथ गृह प्रवेश किया। फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जिसकी करीब 20 हजार रुपये ईएमआई थी। विक्रम सिंह विनीता का दूसरा पति है। दोनों की पांच साल पहले नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी के दौरान मुलाकात हुई। विनीता ने पहले से शादीशुदा विक्रम सिंह से विवाह कर लिया।
मौजूदा समय में दोनों की नौकरी छूट गई थी। विक्रम ड्राइविंग करके केवल परिवार का खर्च व फ्लैट का मेंटिनेंस खर्च निकाल पर रहा था। पुलिस का कहना है कि शनिवार को विनीता ने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए पति से 10 हजार रुपये मांगे थे, जिसे देने से उसने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों का झगड़ा हुआ, जिसमें विक्रम ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। इससे भी नाराज और निराश होकर रविवार सुबह विनीता ने हाथों की नसें काट लीं और बेटी ने घबराकर फंदा लगा जान दे दी।