चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में कुछ देर पहले शराब ठेके की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर घायल हो गए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: चंडीगढ़ में शराब ठेके की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत
2 of 5
मामले में कन्हैया चौहान और जीवन जिंदल पर 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें निकालकर जीएमएसएस-16 में भर्ती करवाया गया। कुछ को हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
Pics: चंडीगढ़ में शराब ठेके की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत
3 of 5
हादसे में घायल छह लोगों की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा ट्रांस्पोर्ट एरिया स्थित ट्रक पार्किंग में हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ठेके के इमारत के नीचे बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। मोहाली से आए बारह मजदूरों की टीम बेसमेंट की 10 फीट खुदाई में लगी थी।
Pics: चंडीगढ़ में शराब ठेके की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत
4 of 5
पुलिस के अनुसार मरने वालों में विष्णु, इस्तिकार, अशोक शर्मा, बहादुर, प्रभु और सुरजभान शामिल है। जबकि, घायलों में राजु, पप्पु, रामकुमार, राजा, निक्कु, चुम्मन, पाले, सहाबूद्दीन रजिंदर, रामईश्वर और संजय शामिल थे। इसमें संजय और रामईश्वर को प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी मिल गई थी।
Pics: चंडीगढ़ में शराब ठेके की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत
5 of 5
सुबह करीब 11:30 बजे अचानक इमारत ढह गई। कुछ निकलकर भागने में सफल रहे, जबकि मजदूर और ठेके के कर्मचारी समेत 17 लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद मलबे से तीन कामर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। इसके बाद लोगों में चर्चा रही कि सिलेंडर ब्लॉस्ट होने के कारण इमारत ढही है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।