चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में खुद पर उठ रहे एक सवाल का जवाब देते हुए पीड़िता वर्णिका कुंडू ने नया खुलासा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी बात की, जानिए क्या कहा।
विज्ञापन
2 of 7
Vikas Barala Arrested
मामले के राजनीतिक रूप लेते ही वर्णिका पर सवाल उठने लगे कि वह इतनी रात को बाहर क्या कर रही थी। इस बात का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वर्णिका ने कहा कि मैं एक आईएएस की बेटी हूं, फिर भी मेहनत करती हूं। मैं कैफे में डीजे हूं और उस रात को काम से ही लौट रही थी। मेरे घर वालों को पता था कि मैं कहां हूं। मुझे पुलिस सिस्टम पर भरोसा है। मैं इस केस में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे जरूर न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 7
Vikas Barala Arrested
वर्णिका ने कहा कि जब मैंने शुक्रवार को शिकायत दी तो शनिवार को मीडिया ने मुझे मुंह ढक कर बयान देने के लिए कहा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेहनत करके खाना कोई गलत बात नहीं। चेहरा तो उन्हें(आरोपियों को) छिपाना चाहिए, जिन्होंने ये हरकत की है और उन्हें चेहरा छिपाना भी पड़ा। उस रात मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। अपहरण हो सकता था, रेप हो सकता था। मेरी हत्या भी हो सकती थी, अगर ऐसा कुछ हो जाता तब भी लोग यही करते क्या।
4 of 7
Vikas Barala Arrested
दूसरी ओर, वर्णिका के पिता ने कहा कि वह पुलिस जांच में दखलंदाजी नहीं करना चाहते। मुझे विश्वास है कि पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है और मुझे इंसाफ मिलेगा। गिरफ्तारी से यह बात साफ हो गई है कि सिस्टम ठीक तरीके से चल रहा है। हालांकि आईएएस पिता ने कहा कि शुरुआती दौर में इस मामले में कुछ कोताही जरूर हुई, लेकिन वह कुछ लेागों के कारण हुई, सिस्टम की वजह से नहीं।
विज्ञापन
5 of 7
Vikas Barala Arrested
वर्णिका के पिता कुंडू ने कहा कि आरोपियों ने जो भी अपराध किए हैं, उसकी सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए मुझे चाहे कुछ भी करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं नहीं चाहता कि अपराधियों को अधिक या कम सजा मिले, अपराध के मुताबिक उन्हें सजा जरूर मिले। इस मामले में पुलिस के समक्ष सभी सच्चाई रखने के बाद अब उनकी जांच के बाद जो भी सजा हो मिलनी चाहिए।’
विज्ञापन
6 of 7
विकास बराला
- फोटो : social media
कुंडू से जब पूछा गया कि इस पूरे प्रकरण में जब सोशल साइट्स पर उनकी पुत्री के बारे में कई गलत बातें लिखी गईं इस मामले में क्या कार्रवाई होनी चाहिए। तो उन्होंने बताया कि साइबर दुनिया और सोशल साइट्स पर ऐसे मैसेज अपराध के दायरे में हैं, लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान इस मामले पर है। उन्होंने यह भी कहा कि कई सामाजिक संगठन और व्यक्तिगत तौर पर लोग मेरे साथ आ रहे हैं, अगर वो इस मामले में मेरा साथ देना चाहें तो दे सकते हैं।
पीड़िता के पिता ने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई पुलिस के सामने रख दी गई थी। इसके बाद उनकी जांच के बाद जो भी कार्रवाई बनती हैं, वही मैं उम्मीद करूंगा।
एक सवाल के जवाब में आईएएस पिता ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से किसी तरह की मध्यस्थता या समझौते के लिए फोन नहीं आया। अगर, आता भी हैे तो मैं किसी भी हालात में पीछे नहीं हटूंगा।