हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस ने देश भर में बवाल मचा रखा है। छेड़छाड़ होने से लेकर गिरफ्तारी तक के बीच 4 दिन में बहुत कुछ हुआ, आप भी जानिए क्या और कैसे?
विज्ञापन
2 of 8
Vikas Barala Arrested
4 अगस्त की रात वारदात के बाद शनिवार दोपहर चंडीगढ़ पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाकर आरोपी विकास बराला और आशीष को छोड़ दिया तो बवाल मचा गया। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और हरियाणा सरकार पर दबाव बढ़ता गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए सुभाष बराला ने बुधवार दोपहर बेटे विकास बराला और आशीष को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़कर अपनी साख को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 8
Vikas Barala Arrested
- शुक्रवार (4 अगस्त) देर रात 12.15 बजे सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का सेक्टर-7 पेट्रोल पंप से सफारी सवार आरोपियों ने पीछा किया। इसी रात 12.40 बजे साहसी युवती की सूचना पाते ही पुलिस की पीसीआर ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। देर रात 1.20 बजे हरियाणा के आईएएस अधिकारी अपनी बेटी के साथ शिकायत करवाने के लिए सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
4 of 8
Vikas Barala Arrested
- शनिवार(5 अगस्त) सुबह 10 बजे हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर राजनीतिक गलियारों और मीडिया तक पहुंची। इसी दौरान साहसी युवती ने भी अपबिती घटना की जानकारी फेसबुक पर डाली। तीन बजे पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए गए। शनिवार दोपहर 4.20 बजे बजे पुलिस ने कमजोर धाराओं के साथ आरोपी युवकों ने पंचकूला निवासी एवं भाजपा ने कृष्ण ढुल्ल की गारंटी पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
5 of 8
Vikas Barala Arrested
- रविवार (6 अगस्त) कमजोर धाराएं लगाने और थाने से आरोपियों को जमानत मिलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लोगों ने भाजपा और आरोपी युवकों के खिलाफ जमकर भंडास निकाली। इसके बाद साहसी लड़की और उकने पिता भी खुलकर मीडिया के समक्ष आ गए और उन्होंने ने भी कमजोर धाराओं को लेकर सवाल उठाए। पुलिस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब होने से पुलिस की किरकिरी बढ़ गई और हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष पर विरोधी दलों ने इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया। चंडीगढ़ के साथ साथ हरियाणा में भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
6 of 8
Exclusive: Vikas Barala
- सोमवार (7 अगस्त) को चंडीगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी द्वारा लड़कियों पर दिए गए बयान पर लोगों का रोष और बढ़ गया। इसी दिन हरियाणा के पार्टी प्रभारी अनिल जैन ने ट्विटर पर कहा कि सुभाष बराला पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और बराला अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे लेकिन रोष बढ़ने के बाद जैन को ट्विटर से यह पोस्ट हटाना पड़ा। जब पुलिस की किरकिरी चार तरफ से होने लगी और उनकी कारगुजारी पर सवाल उठने लगे तो आखिरकार पुलिस के एसएसपी डा. ईश सिंघल को बचाव के लिए प्रैसवार्ता बुलानी पड़ी लेकिन मीडिया के सवालों से एसएसपी प्रैस कांफ्रेस में बीच में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का रोष और बढ़ गया।
विज्ञापन
7 of 8
विकास बराला
- फोटो : social media
- मंगलवार(8 अगस्त) को चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरे मामले की गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने कुछ सीसी फुटेज जारी की जिससे पता चला कि आरोपी युवकों ने साहनी युवकों का पीछा किया था। सोशल मीडिया पर लोगों का रोष और बढ़ गया। पंचकला, चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा के कई जिलों में विरोधी दलों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस डीजीपी की सलाहकार परिमल राय के साथ बैठक हुई। मंगलवार शाम को ही प्रशासन ने किरकिरी से बचने के लिए निर्णय लिया कि आरोपी युवकों को फिर से बुलाकर अपहरण के प्रयास के धाराएं जोड़ी जाएगी। ऐसे में आरोपी युवकों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है और नोटिस तैयार किए गए। नोटिस भिजवाये गए, लेकिन लेने से इंकार हो गया।
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
- बुधवार (9 अगस्त) सुबह आरोपी युवकों के घरों के बाहर नोटिस चिपका गए और उन्हें 11 बजे पुलिस थाने में पेश होने की हिदायत दी गई, पर वे दोपहर में पहुंचे। फिर दो घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में गैर जमानती धाराएं जोड़ दीं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।