फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर वर्णिका कुंडू ने लिखी इमोशनल पोस्ट, आईएएस पिता का कमेंट भावुक कर देगा

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Varnika Kundu
छेड़छाड़ करने वाले युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली बहादुर बेटी वर्णिका कुंडू ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिस पर पिता ने भी भावुकता भरा कमेंट लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
वर्णिका कुंडू ने लिखी इमोशनल पोस्ट
वर्णिका और उसके आईएएस पिता ने बीते सात दिनों के अनुभव फेसबुक पर लिखे हैं। वर्णिका ने कहा कि बीते सात दिन मेरे लिए काफी मुश्किल भरे थे। कई बार मैं टूटी। कमजोर पड़ी। लेकिन परिवार और लोगों के अपार समर्थन ने मुझे मजबूत किया। परिवार व रिश्तेदारों ने हर बार मेरा हौसला बढ़ाया। लोगों ने सवाल पूछा कि जो समर्थन व मदद मिल रही है, इस पर आप क्या सोचते हो?
विज्ञापन

3 of 5
वर्णिका कुंडू ने लिखी इमोशनल पोस्ट
वर्णिका कुंडू ने लिखा कि हर सवाल पर मेरा एक ही जवाब होता था कि मेरे साथ बड़ी सोच वाली फैमिली खड़ी है। वीरेंद्र कुंडू, सुचेता कुंडू, सात्विक कुंडू ये सब मेरी ताकत हैं। हर उस व्यक्ति को धन्यवाद कहना चाहूंगी, जो मेरे साथ खड़ा रहा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि ऐसी वारदातों का सामना करने वाली निर्भया व रुचिका की है।

4 of 5
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
इस पोस्ट पर आईएएस पिता ने जवाब में लिखा- वर्णिका, सात्विक और सुचेता। मुझे आप सब फख्र है। आपने समाज के सबसे मुश्किल व भयावह परिस्थिति से लड़ने का चुनाव किया। यह बहुत ही मुश्किल फैसला था, इसे चुनना आसान नहीं था। अब ये केस कानूनी तौर पर प्राथमिक कार्रवाई पूरी कर चुका है। इस संबंध में अपने कुछ विचार व भावनाओं को साझा कर रहा हूं। ये जरूरी है, क्योंकि इन छह दिनों ने जीवन के कई मायने बदल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
पिता ने लिखा कि हमारा यह संघर्ष अकेले शुरू हुआ था, लेकिन लोगों के समर्थन से यह लहर में तब्दील हो गया। समाज के एक बड़े समूह ने संघर्ष में खुलकर मदद की। अपराधियों की गिरफ्तारियां इस संघर्ष की शुरुआत हैं। लेकिन न्याय व हक का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। दोस्तों वास्तव में हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। बिना आपके ये संघर्ष कामयाब नहीं होता। आपके बिना संघर्ष की यात्रा काफी मुश्किल होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें