फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला कांडः देखिए, ये 9 सीसीटीवी प्वॉइंट केस में पुख्ता सुबूत बन सकते हैं

Wed, 09 Aug 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
subhash brala son charged for molestation
आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ केस में चंडीगढ़ में लगे नौ सीसीटीवी प्वॉइंट पुख्ता सुबूत बन सकते हैं, अगर इनकी तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। जानिए कौन कौन से?
विज्ञापन

2 of 9
subhash brala son charged for molestation
पहला प्वॉइंट- सेक्टर 9 मार्केट की वाइन शॉप, जहां से विकास बराला और आशीष ने शराब खरीदी।
विज्ञापन

3 of 9
subhash brala son charged for molestation
दूसरा प्वॉइंट- सेक्टर 7 के पेट्रोल पंप और सेक्टर 7 की मार्केट, जहां आरोपी खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे। उन्होंने यहीं से वर्णिका की कार के पीछे अपनी कार लगाई थी।

4 of 9
विकास बराला, चंडीगढ़, - फोटो : ANI
तीसरा प्वॉइंट- सेक्टर 26 खालसा कॉलेज के पास की लाइट, जहां आरोपियों ने वर्णिका की कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोकना चाहा।
विज्ञापन

5 of 9
Haryana CM on Vikas Barala Case
चौथा प्वॉइंट- सेक्टर-26/7 का लाइट प्वॉइंट, जहां वर्णिका अपनी कार इधर-उधर दौड़ा रही थी। आरोपी उसकी कार के साथ-साथ चल रहे थे और उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
Vikas Barala
पांचवां प्वॉइंट- मध्यमार्ग स्थित सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट चौक, जहां आरोपी रेड लाइट पर भी वर्णिका की कार को ओवरटेक करके रोकने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

7 of 9
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
छठा और सातवां प्वॉइंट- ट्रांसपोर्ट चौक लाइट, जहां वर्णिका ने 100 नंबर डायल करके चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी।

8 of 9
barala
आठवां प्वॉइंट- कलाग्राम लाइट, जहां पर वर्णिका की कार को ओवरटेक करके रोकने की कोशिश की गई। यहां आरोपी लगातार उसकी कार पर हाथ मार रहे थे।
विज्ञापन

9 of 9
varnika kundu
नौवां प्वॉइंट- हाउसिंग बोर्ड का इलाका, जहां पीसीआर वर्णिका की मदद के लिए पहुंची और सफारी कार में सवार विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को हिरासत में ले लिया। यहीं से वर्णिका पंचकूला की तरफ अपने घर के लिए चली गई और फिर पिता के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें