आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और आशीष को लेकर अब पुलिस वालों ने एक राज खोला है, जानकर आप कहेंगे शर्मनाक है।
विज्ञापन
2 of 6
Vikas Barala
वारदात वाले दिन विकास और उसके दोस्त आशीष को दबोचने वाले पीसीआरकर्मियों ने बताया कि जब वर्णिका की शिकायत पर वे दोनों रईसजादों को पकड़ने पहुंचे तो उन्होंने न केवल उन्हें धमकाया, बल्कि पिता की पावर का रौब दिखाते हुए वर्दी तक उतरवाने की चेतावनी दी। हालांकि पीसीआरकर्मी उनके प्रभाव में नहीं आए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
Vikas Barala
हेडकांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि वह एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 12.33 पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रही एक युवती को मदद चाहिए। 2 युवक उसका पीछा करके छेड़छाड़ व किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं। युवक भी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की ओर से आ रहे हैं। इतना सुनते ही हम तत्काल हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे।
4 of 6
Vikas Barala Arrested
हेडकांस्टेबल ने बताया कि वहां पहुंचकर हमने अपनी पीसीआर वैन साइड में लगा दी। हमारी नजर सड़क पर ही थी कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आई। नंबर प्लेट देखकर सफारी को रोका गया। ड्राइविंग सीट की तरफ से खुले आधे शीशे में हाथ डालकर चाबी निकाल ली। ड्राइविंग सीट पर आशीष बैठा हुआ था। और दूसरी सीट पर विकास बराला।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
एरिया को को-आर्डिनेट कर रहे इंस्पेक्टर स्वर्ण कुमार ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के साथ बहस करने लगे। आवाज ऊंची होते देखकर मैं गया तो दोनों पीसीआर कर्मियों को धौंस दिखाते हुए दो मिनट में वर्दी उतरवाने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इतने में ही सेक्टर-26 थाने से सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह मौके पर पहुंच गए।
पीसीआर कर्मियों ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है, उसके लिए वह सम्मान के पात्र है। इसमें शामिल सुपरविजन इंस्पेक्टर, हेडकांस्टेबल व होमगार्ड वालंटियर को गुड वर्क व बहादुरी का सम्मान विभाग की ओर से दिया जाएगा।
- तेजिंदर लूथरा, डीजीपी चंडीगढ़ पुलिस