न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का गोल दागने के लिए चंडीगढ़ के ये 4 धुरंधर तैयार हैं। इन्हें दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
IND vs NWZ: फतेह का झंडा लहराने को तैयार 4 होनहार
2 of 5
खिलाड़ियों के नाम हैं- गोलकीपर हरजोत सिंह, डिफेंडर गुरजिंदर सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और धर्मवीर सिंह। ये न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 अक्तूबर से शुरू हो रही 6 मैचों की सीरीज खेलेंगे। टीम की अगुवाई कप्तान सरदार सिंह करेंगे।
विज्ञापन
IND vs NWZ: फतेह का झंडा लहराने को तैयार 4 होनहार
3 of 5
भारतीय टीम में चुने गए चारों खिलाड़ी सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित हॉकी एकेडमी के सदस्य रहे हैं। उन्होंने एकेडमी से हॉकी की एबीसीडी सीखी और भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाते हुए शहर का नाम रोशन कर रहे हैं।
IND vs NWZ: फतेह का झंडा लहराने को तैयार 4 होनहार
4 of 5
अमर उजाला से बातचीत के दौरान गुरजिंदर सिंह ने बताया कि वह इन दिनों दिल्ली स्थित नेशनल स्टेडियम में आयोजित शिविर में पसीना बहा रहे हैं। फ्रांस और स्पेन दौरे पर गई टीम में लगभग वहीं सदस्य हैं जो न्यूजीलैंड सीरीज में चुने गए हैं। जिस वजह से टीम में बेहतर तालमेल बना हुआ है।
हरजोत सिंह और गुरजिंदर सिंह ने 2011 में वर्ल्ड सीरीज हॉकी में बेहतर प्रदर्शन किया था। डिफेंडर के रूप मे गुरजिंदर सिंह ने टूर्नामेंट में कुल 16 गोल दागकर बेस्ट स्कोरर का अवार्ड हासिल किया था। वहीं हरजोत सिंह को 3 मैचों में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला था। रुपिंदर पाल सिंह भी पेनल्टी कार्नर को गोल में तबदील करने की तैयारी में जुटे हैं।