फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: IPL में चंडीगढ़ के ये स्टार खिलाड़ी मचा रहे खूब धमाल

Sun, 30 Apr 2017 09:57 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली में भड़की प्रीति जिंटा
आईपीएल में वही खिलाड़ी टिक पाता है, जो हिटर हो और चौके, छक्के लगाने का दम रखता हो। इनमें चंडीगढ़ के इन स्टार खिलाड़ियों को महारत हासिल है। 
विज्ञापन

2 of 8
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
आईपीएल सीजन 2017 में चंडीगढ़ के कई ऐसे प्लेयर हैं, जो हर सीजन में धमाल मचाते रहे हैं और मचा रहे हैं। अपने करियर की शुरूआत जूनियर लेवल से करते हुए भारत के लिए अंडर-15,19 वर्ल्ड कप से लेकर वनडे, टी-20 तक ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ चुके हैं।इनमें से कुछ किंग्स इलेवन पंजाब और बाकी अन्य टीमों के अहम सदस्यों में शामिल हैं। मोहाली में होने वाले चार मैचों में भी क्रिकेट प्रशंसकों को इनसे ऐसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

3 of 8
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
युवराज सिंहः सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते इस स्टार खिलाड़ी के वो लगातार छह छक्के कौन भूल सकता है। युवराज सिंह वर्ल्ड में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-15,19 वर्ल्ड कप, टी-20, 50 ओवर के प्रारूप में वर्ल्ड कप खेला है और सभी को भारत की झोली में डालने में अहम भूमिका भी निभाई है। युवराज मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं और वह 7 करोड़ में टीम में शामिल किए गए थे। इस सत्र में युवी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ मात्र 27 गेंद पर 62 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

4 of 8
मनन वोहरा - फोटो : ESPN
मनन वोहरा: दाएं हाथ के बल्लेबाज और सिटी के युवा क्रिकेटर हैं। वर्ष 2004 में शारजाह कप के लिए भारत की टीम में चुने गए थे। इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य बने। पंजाब रणजी टीम के लिए खेलते हैं। वर्ष 2013 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चुने गए और मौजूदा सत्र में भी खेल रहे हैं। लगभग 4  करोड़ में आईपीएल की किंग्स इलेवन टीम का हिस्सा बने। बतौर ओपनर इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अब तक की 95 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। मात्र 50 गेंदों पर 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से ये रन बनाए।
विज्ञापन

5 of 8
क्रिकेटर हरभजन सिंह
हरभजन सिंह: 36 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज और लोअर आर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं। भारत के लिए टेस्ट, वनडे, वर्ल्ड कप, टी-20 खेल चुके इस क्रिकेटर को भज्जी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेल चुके हैं। पंजाब से खेलते हैं। वर्ष 2008 से मुंबई इंडियंस टीम की ओर से आईपीएल में खेलते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
गुरकीरत मान - फोटो : getty
गुरकीरत सिंह मान: 26 वर्षीय क्रिकेटर दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। पंजाब की ओर से खेलते हैं। वर्ष 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आगाज कर चुके हैं। पिछले तील साल से किंग्स इलेवन के लिए खेल रहे हैं और 1.3 करोड़ में टीम में शामिल हुए थे। मौजूदा सत्र में वह अभी तक एक ही मैच खेल पाए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
संदीप शर्मा: 23 वर्षीय दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं और पंजाब के लिए खेलते हैं। वह 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल हुए और 85 लाख रुपये में लिए गए। पिछले सीजन में 14 विकेट चटका चुके हैं। रविवार को गुजरात लॉयंस को उसके मैदान पर 26 रन से हराने में संदीप शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में संदीप ने ब्रेंडन मैक्कुलम को 6 रन और एंड्रयू टाय को 22 रन पर चलता किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थ कौल: 26 वर्षीय दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। वर्ष 2007 में पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास से डेब्यू  किया। वर्ष 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेले। इसके बाद 2013 में आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम से खेले। वहीं अब वर्ष 2016 से सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ हैं और 10 लाख में टीम के शामिल किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें