फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 20 रुपये खर्च करके जान सकते हैं, आपके खाने में मिलावट है या नहीं

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
food
सिर्फ 20 रुपये खर्च कीजिए और जानिए कि आपके खाने में मिलावट है या नहीं। तरीका भी बेहद आसान है, बस इस सुविधा का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
हेल्दी फूड
मोबाइल लैब में सिर्फ 20 रुपये में जांच
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सुविधा दी गई है। इसमें 20 रुपये देकर किसी भी फूड की जांच करवा सकते हैं। हालांकि जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते। इसलिए कानूनी कार्रवाई के लिए स्टेट फूड की लैब में ही जांच करवानी जरूरी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
घरेलू नुस्खे
पांच गुना महंगा हुआ मिलावटी फूड की जांच कराना
मिलावटी फूड की जांच कराना अब पांच गुना महंगा हो गया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडडर्स अथॉरिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने देश के सभी लैबों में होने वाले फूड जांच के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। जो जांच सिर्फ एक हजार रुपये में होती थी, नए आदेशों के बाद अब पांच हजार रुपये में होगी। ये भी बात सामने आई है कि पानी के टेस्टिंग के भी दाम बढ़ाए गए हैं। इसके रेट करीब 12 हजार रुपये किए गए हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

4 of 6
हेल्दी फूड
पंजाब की लैब में भेजे जाते हैं चंडीगढ़ के सैंपल
चंडीगढ़ के सभी फूड सैंपल जांच के लिए पंजाब की स्टेट फूड ड्रग एंड एक्साइज लेबोरेट्री में भेजे जाते हैं। चंडीगढ़ की अपनी कोई लैब नहीं है। यहां से हर महीने 35-40 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। इस वजह से चंडीगढ़ प्रशासन पर सैंपल जांच का आर्थिक बोझ आ सकता है। हालांकि अभी इस बारे में प्रशासन की ओर से कोई रणनीति नहीं तय की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल तो भेजे जाएंगे। भले ही रेट कितना बढ़ जाए। मिलावटी फूड के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

5 of 6
हेल्दी फूड
कानूनी सहयोग के लिए महत्वपूर्ण होता है
मिलावटी फूड सैंपल की जांच के बाद जो परिणाम आते हैं, उसके कानूनी सहयोग के लिए स्टेट फूड लैब से जांच कराना बहुत महत्वपूर्ण होता है। बिना इसके मिलावटी फूड बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है। यदि आम आदमी को भी किसी के खिलाफ कोर्ट केस में जाना हो तो उसे इस लैब से जांच कराना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेल्दी फूड
जो निर्देश आए थे, उसी के मुताबिक रेट बढ़ाए गए हैं। नए रेट देश के सभी लैबों में लागू हुए हैं। पानी के रेट के बारे में कुछ नहीं कह सकता।
- अशोक गर्गिश, डायरेक्टर, स्टेट फूड ड्रग एंड एक्साइज लेबोरेट्री पंजाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें