नगर निगम की विदाई बैठक में पार्षदों के कई रंग देखने को मिले। कोई सेल्फी लेता दिखाई दिया तो किसी ने बॉय-बॉय किया। देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Chandigarh MC Meeting 2016
नगर निगम की विदाई बैठक में कांग्रेस पार्षदों और मेयर अरुण सूद के बीच जमकर तू-तू मै-मै हुई। मेयर ने जहां पूर्व मेयर सुभाष चावला को झूठा कहा तो चावला ने सूद को घमंडी कहा। उन्होंने कहा कि मेयर के अंदर रावण की आत्मा है। हंगामा उस समय ज्यादा बढ़ा गया, जब चावला ने कहा कि अरुण सूद एंट्री टैक्स लगाने के लिए सलाहकार से वादा करके आए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Chandigarh MC Meeting 2016
इस पर मेयर ने कहा कि वह कोई वादा नहीं करके आए। उन्होंने कहा कि चावला झूठ बोल रहे हैं। इस पर एक बार कांग्रेस पार्षद सदन का बहिष्कार करके चले गए, लेकिन आधे घंटे के बाद वह अखबारों में एंट्री टैक्स पर छपी खबरों की प्रतियां लेकर सदन में दाखिल हुए। इसके बाद सदन में फिर से जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षदों ने आधा घंटे तक मेयर के सामने आकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने किसी अन्य पार्षद को बोलने नहीं दिया।
4 of 7
Chandigarh MC Meeting 2016
मोदी को चायवाला कहने पर भड़के भाजपाई
चावला ने जब पीएम मोदी को चायवाला कहा था तो भाजपाई भड़क गए। भाजपा पार्षदों का कहना था कि चावला ने जिस तरीके से मोदी को चायवाला कहा है वह अंदाज सही नहीं था। इसके बाद चावला ने माफी भी मांगी और कहा कि वह भाजपा पार्षदों से ज्यादा मोदी के फैन हैं और उन्हें मोदी के साथ समय व्यतीत करने का भी मौका मिला है। बैठक में चावला ने कहा कि यह उनकी सदन की अंतिम बैठक है। इसके बाद वह कभी भी निगम का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मालूम हो कि चावला इस बार नगर निगम चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh MC Meeting 2016
नए पार्षदों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन देखा
चुनाव जीतकर आए नए पार्षदों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। इन पार्षदों का कार्यकाल एक जनवरी को शुरू होगा। कई नए पार्षद अपने परिवार के साथ आए थे, जबकि मेयर अरुण सूद के कार्यकाल की अंतिम बैठक को देखने के लिए उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh MC Meeting 2016
भारत माता की जय को किया जाए शामिल
भाजपा पार्षद देसराज गुप्ता ने मेयर अरुण सूद के समक्ष प्रस्ताव रखा कि सदन की बैठक खत्म होने के बाद जो रिकॉर्डिड राष्ट्रीय गाना गाया जाता है। उसके बाद भारत माता की जय को भी शामिल किया जाए। हालांकि, इस प्रस्ताव को पास नहीं किया गया है। देसराज गुप्ता ने इंदिरा कालोनी में मेकेनिकल स्वीपिंग से सफाई करने की भी मांग की। इस दौरान जब देसराज गुप्ता ने मनीमाजरा को बैकवर्ड एरिया कहा तो निर्दलीय पार्षद गुरचरण दास काला ने इस पर नाराजगी जताई।
बायोडाटा मांगने पर नाराजगी जताई
मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा ने इस साल कांग्रेस पार्षद सुभाष चावला द्वारा आरटीआई के माध्यम से मनोनीत का बायोडाटा मांगने पर रोष जाहिर किया। इस पर मनोनीत पार्षद बग्गा ने कहा कि अगर उन्होंने बायोडाटा मांग लिए तो वह मुश्किल में आ जाएंगे। बग्गा ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में वह अंडरपास, पार्किंग की दिक्कत और स्लॉटर हाउस के निर्माण के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं।