फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर थिरकीं वकील तो खूब बजीं तालियां, रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें

Sat, 05 Nov 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
डांस परफॉर्मेंस
काले कोट पहनकर कोर्ट में जिरह करने वाली वकील मंच पर थिरकती हुई नजर आईं तो जमकर तालियां बजीं। देखिए रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
डांस परफॉर्मेंस
मौका था चंडीगढ़ जिला अदालत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का। इसके तहत आज कोर्ट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​इसमें वकील महिलाओं व पुरुषों ने पंजाबी और हरियाणवी लोकनृत्य पेश किया।
विज्ञापन

3 of 7
डांस परफॉर्मेंस
पिछले चार दिन से स्वर्ण जयंती समारोह चल रहा है। मंगलवार को शुरू हुए इस समारोह का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के जज आदर्श कुमार गोयल ने किया था। इस दौरान पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार समेत कई जस्टिस मौजूद रहे।

4 of 7
डांस परफॉर्मेंस
उद्घाटन समारोह में जिला अदालत के 1966 में बनने से लेकर अभी तक के बदलाव और विकास को लेकर डॉक्यूमेंट्री पेश की गई। कार्यक्रम के बाद सेक्टर-25 स्थित जुवेनाइल होम में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
डांस परफॉर्मेंस
दूसरे दिन बुधवार को सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत से सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर तक जिला अदालत के जज साइकिल रैली निकाली गई। जिला अदालत के वकील और अन्य कोर्ट स्टाफ वॉकथन में हिस्सा लेंगे। ओलंपियन मिल्खा सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
डांस परफॉर्मेंस
तीसरे दिन वीरवार को जिला अदालत परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें यूटी एडवाइजर परिमल रॉय ने ब्लड डोनेट किया। उनके साथ कई वकीलों, जजों और कोर्ट स्टाफ ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डांस परफॉर्मेंस
चौथे दिन शुक्रवार को जिला अदालत के 50 साल के इतिहास पर आधारित पेंटिंग और फोटो एग्जीबिशन आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने कैनवस पर कोर्ट के स्वर्णिम सफर को उकेरा और उसमें रंग भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें