शादी के बाद ससुराल में इस नवविवाहिता के साथ जो भी कुछ हुआ, वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
जालंधर में सड़क पर नुक्कड़ नाटक पेश करते स्टूडेंट्स
शादी के बाद एक लड़की को ससुराल में क्या कुछ झेलना पड़ता है इसका नजारा जालंधर में सड़क पर देखने को मिला। ससुराल में कुछ महिलाएं बहू और ससुरालवालों के बीच ऐसे तनाव पैदा कर देती हैं कि बहू मानसिक तौर पर परेशान हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
जालंधर में सड़क पर नुक्कड़ नाटक पेश करते स्टूडेंट्स
वह अपना दुख लेकर मायके जाती है तो मां-बाप कहते हैं कि बेटी हमने तो तुम्हारी शादी कर दी है। 'इस बीच लड़की को एक शख्स मिलता है जो उसे बताता है कि सरकार ने जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी बनाई है। अदालत में उनका ऑफिस है।' वहां पर उसे कानूनी सलाह मुफ्त मिलेगी।
4 of 5
जालंधर में सड़क पर नुक्कड़ नाटक पेश करते स्टूडेंट्स
अथॉरिटी उसका सारा केस सुनती है। लड़की और उसके पति को अथॉरिटी के दफ्तर में बुलाकर दोनों की सारी बातें सुनी जाती हैं।' 'ससुराल से जुड़े मेंबर से लड़की का मन-मुटाव दूर करवाया जाता है। अथॉरिटी के प्रयास से लड़की का घर दोबारा बस जाता है।' दरअसल, इस थीम पर जालंधर में सिटी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और लॉ कॉलेज लद्देवाली में स्ट्रीट प्ले खेले गए।
जालंधर में सड़क पर नुक्कड़ नाटक पेश करते स्टूडेंट्स
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव और सिविल जज गुरमीत टिवाणा का कहना है कि नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरुक करने का मकसद है। इससे लोग जागरुक होंगे। यह नाटक लोक जागृति रंग मंच के चेयरमैन टीपीएस ढिल्लो की देखरेख में हुए। स्ट्रीट प्ले में लॉ कॉलेज की स्टूडेंट कुमारी नेहा, नूरी, अमन चौहान, तेगबीर कौर, शिवानी भगत और अश्विनी ने एक्टिंग की।