फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी खरीदने का प्लान है तो फिलहाल भूल जाइए, या कोई और जुगाड़ कर लें

Thu, 15 Jun 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
gold
सोना या ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल भूल जाइए। घर में शादी है तो समय रहते कोई और जुगाड़ कर लीजिए, जानिए क्या मामला है।
विज्ञापन

2 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चंडीगढ़ की 250 से ज्यादा ज्वेलरी की दुकानों में चार दिन तक सोना नहीं बिकेगा। चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन ने अपने अंतर्गत आने वाली दुकानों को 22 से 25 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया है। पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन ने भी 19 से 23 जून तक अपनी दुकानें बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
gold
इस दौरान आभूषण विक्रेता गरमियों की छुट्टियां मनाने के लिए अपने परिवार के साथ देश-विदेश में जा रहे हैं। पिछले साल भी चंडीगढ़ के आभूषण विक्रेता छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। एसोसिएशन एक साथ छुट्टियों पर जाने का सामूहिक निर्णय इसलिए ले रही है ताकि किसी के कारोबार पर प्रभाव न पड़े। शहर में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का सोने का कारोबार होता है।

4 of 6
Gold Souk
चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव का कहना है कि इस बार भी आभूषण विक्रेता सामूहिक तौर पर छुट्टी पर जा रहे हैं। उनके 250 से ज्यादा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इसका एक फायदा रहता है कि आभूषण विक्रेता अपने परिवार को भी समय दे पाते हैं। जबकि ऐसा कभी मौका नहीं मिलता जब परिवार तीन से चार दिन एक साथ कहीं घूमने के लिए जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
gold - फोटो : demo pic
पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप कृष्ण चौहान का कहना है कि 8 साल से वे अपनी दुकानें गरमियों की छुट्टियों में बंद कर रहे हैं। उनके बाद ही चंडीगढ़, मनीमाजरा और बलटाना के आभूषण विक्रेताओं ने गरमियों की छुट्टियों में जाने का फैसला लिया था। वहीं शहर में दूसरी ज्वेलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ है, उसने दुकानें बंद न करने का निर्णय लिया है। इस एसोसिएशन के अंतर्गत दो दर्जन दुकानदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोने की कीमत - फोटो : self
अब सोने की मांग हो गई है ज्यादा
हालांकि ज्वेलर्स छुट्टी पर जा रहे हैं लेकिन इस समय सोने की मांग बढ़ भी गई है। 1 जुलाई से सोने पर जीएसटी बढ़ने जा रहा है। अभी तक सोने के आभूषण पर एक प्रतिशत टैक्स लगता था लेकिन अब तीन प्रतिशत लगने जा रहा है। चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि एक जुलाई से जीएसटी तीन प्रतिशत सोने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें