सात फेरे लिए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि खुशियां को ग्रहण लग गया। दुल्हन ने हद पार करते हुए ऐसा कारनामा कर दिया कि दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ लड़की की शादी
मामला हरियाणा के सिरसा की है। शादी के अगले दिन चंडीगढ़ की लड़की ने दुल्हे के साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह इस शादी को नहीं मानती और वह उससे तलाक चाहती है। यह सुनकर दूल्हे और उसके परिजनों को पैरों तले से जमीन खिसक गई। वजह सिर्फ इतनी कि दुल्हन को दूल्हे का घर पसंद नहीं आया। मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
Divorce
डबवाली के रहने वाले युवक हरदीप सिंह का उसके एक रिश्तेदार ने चंडीगढ़ में रहने वाली ज्योति नाम की लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। रिश्ता करीब एक माह पहले हुआ था। जिसके बाद लड़का और लड़की की मुलाकात भी हुई और कई दफा बातचीत हुई। शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में आनंद-कारज के साथ विवाह की रस्म अदा की गई।
4 of 6
Divorce
विदाई हुई और दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में रिसेप्श्न पार्टी का आयोजन डबवाली के ही एक निजी पैलेस में किया गया। पार्टी के बीच ही दुल्हन का मूड बदल गया। उसने इस शादी को मानने से इनकार करते हुए दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया। लड़के वालों के मुताबिक उन्होंने जब दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे लड़के वालों का घर पसंद नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ लड़की की शादी
- फोटो : डेमो फोटो
हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि उसने खुश न होने के पीछे का कोई कारण अपने बयान में नहीं बताया। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन इनकार करती रही। दुल्हन के तेवर से परेशान होकर लड़के वालों ने पुलिस को घर पर बुलाया।