फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बोली- यही है वो 'दरिंदा', जिसने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा, सजा दो

Mon, 27 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
सामने लाया गया तो उसे देखकर लड़की चींख पड़ी और बोली यही है वो 'दरिंदा', जिसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, इसे सजा दो तभी मुझे सुकून मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 8
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
चंडीगढ़ में युवती को अगवा करके जंगल में ले जाकर गैंगरेप करने वाला दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर आरआर शर्मा की मानें तो शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए जीरकपुर निवासी इरफान की निशानदेही पर यूपी के अमेठी से मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पूरब निवासी किस्मत अली पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
इससे पहले युवती ने मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार ऑटो चालक मोहम्मद इरफान की पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने पहचान की है। शनिवार सुबह बुड़ैल जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी की शिनाख्त परेड में आरोपी मोहम्मद इरफान को अलग-अलग कपड़ों में छह आरोपियों के बीच तीन बार पेश किया गया। इसके बावूजद पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।

4 of 8
Chandigarh Gangrape Case
पीड़िता ने अदालत के समक्ष बताया कि यह उन्हीं आरोपियों में से एक है, जिसने उसके साथ दुराचार किया था। शुक्रवार रात में पुलिस को शिनाख्त परेड की ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिल पाई थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस पर सुबह यह प्रक्रिया बुड़ैल जेल में हुई। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम यूपी और दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Chandigarh Gangrape Case
शुक्रवार को गैंगरेप के एक आरोपी इरफान के पकड़े जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस के लिए सबसे अहम बात उसकी पीड़िता के समक्ष शिनाख्त कराना था। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपी की शिनाख्त पीड़िता से करवाई। पीड़िता द्वारा उसकी पहचान करने के बाद शाम को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस नहीं चाहती थी कि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठें।
विज्ञापन

6 of 8
चंडीगढ़ गैंगरेप - फोटो : self
इसलिए पुलिस ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष शिनाख्त परेड कराना उचित समझा। इसी के तहत पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रात में ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर आरोपी की पीड़िता से शिनाख्त परेड की अनुमति मांगी। रात में मजिस्ट्रेट के शिनाख्त परेड की अनुमति न दिए जाने पर पुलिस ने इरफान को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल में भेज दिया।
विज्ञापन

7 of 8
Chandigarh Gangrape Case
शनिवार सुबह बुड़ैल जेल में ही आरोपी इरफान की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अपील की। केस के जांच अधिकारी दोपहर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और इरफान का पुलिस रिमांड मांगने के लिए उसे बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अर्जी दी।
विज्ञापन

8 of 8
Chandigarh Gangrape Case
इसे मजिस्ट्रेट ने मंजूर करते हुए आरोपी को सोमवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के आदेश दिए। अब आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में लाया जाएगा, वहां सेक्टर-36 थाना पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करेगी। वहीं मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और यूपी भेजी गईं हैं। दोनों आरोपी यूपी के फैजाबाद और सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें