नई बनी पार्किंग को देखने जब प्रशासक के एडवाइजर अंदर गए तो अंधेरे में भटक गए। अंततः मैडम जी को टॉर्च दिखानी पड़ी।
विज्ञापन
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
2 of 12
आजकल चंडीगढ़ प्रशासक के नए एडवाइजर विजय कुमार देव शहर भर के दौरे पर हैं। इसी दौरान शुक्रवार शाम वे सेक्टर-43 आईएसबीटी पहुंचे और 25 मिनट तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
3 of 12
हैरानी की बात है अंडरग्राउंड टू व्हीलर पार्किंग बनकर तैयार है, लेकिन स्टेशन इंचार्ज से लेकर ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर को यह तक पता नहीं कि पार्किंग तक जाने का रास्ता क्या है?
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
4 of 12
एडवाइजर को काफी देर तक इधर-उधर भटकना पड़ा और जब मौके पर पहुंचे तो अव्यवस्थाएं देखकर अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
5 of 12
एडवाइजर विजय देव का काफिला आईएसबीटी-43 बस स्टैंड में पिछले गेट से एंटर हुआ। वह ट्रांसपोर्ट सचिव भावना गर्ग से बस स्टैंड की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते हुए काउंटर्स से होकर आउट गेट की ओर बढ़े और पार्किंग के बारे में पूछा।
विज्ञापन
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
6 of 12
ट्रांसपोर्ट सचिव से जवाब मिला कि कुछ दिक्कतों की वजह से अंडर ग्राउंड टू व्हीलर पार्किंग वर्किंग में नहीं है। इतना सुनते ही विजय देव ने पार्किंग देखने की मंशा जताई और ट्रांसपोर्ट सचिव भावना गर्ग के कहने पर ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर टीपीएस फुलका पार्किंग तक ले जाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन उन्हें रास्ते की जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
7 of 12
ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर टीपीएस फुलका जब एडवाइजर को पार्किंग तक नहीं ले जा सके तो उन्होंने स्टेशन इंचार्ज धर्मपाल को आगे बढ़ाया। धर्मपाल भी कुछ दूर तक अधिकारियों को ले गए, लेकिन वह भी रास्ता भूल गए। फिर वापस जाने को कहा। यह सुनते ही एडवाजर भड़क गए और सभी अधिकारियों को फटकार लगाई।
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
8 of 12
एडवाइजर का रुख देख अधिकारी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे और रास्ते की जानकारी नहीं होने का कोई जवाब नहीं दे पाए, जबकि पूरा अमला मौजूद था। आखिरकार, एडवाइजर को किसी तरह अंडर ग्राउंड टू व्हीलर पार्किंग तक पहुंचाया गया और सुविधाओं की तफ्तीश शुरू हुई।
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
9 of 12
एडवाइजर जब पार्किंग में पहुंचे तो घना अंधेरा था। वह भी ऐसा कि अपने भी हाथ नहीं दिखते थे। एडवाइजर ने चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा को आवाज लगाकर आगे बुलाया और इस बाबत जवाब मांगा।
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
10 of 12
चड्ढा ने इसे ट्रांसपोर्ट विभाग की लापरवाही बताई और उनके बचाव में इंजीनियरिंग सचिव सर्वजीत सिंह ने भी सफाई दी। यह सुनकर अमले में शामिल अधिकारी भी हंसने लगे।
अंधेरे में भटके एडवाइजर तो मैडम ने दिखाई टॉर्च
11 of 12
इस पर एडवाइजर ने जब फटकार लगाई तो ट्रांसपोर्ट सचिव भावना गर्ग ने तो टॉर्च की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन उस समय मीडिया के कैमरों की फ्लैश से ही देव को व्यवस्थाओं की जानकारी देनी पड़ी।
निरीक्षण के दौरान एडवाइजर विजय कुमार देव ने ट्रांसपोर्ट सचिव भावना गर्ग से कई चीजों की जानकारी मांगी। इस पर जवाब मिला-सर! कुछ चीजें ऐसे याद नहीं रहती। मैप देखकर ही जानकारी दे सकती हूं।