फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! देखिए ये कैसा डिजिटलाइजेशन है, देखकर माथा पीट लेंगे PM मोदी

Thu, 27 Apr 2017 09:38 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ प्रशासन ने ​डिजिटलाइजेशन का मजाक उड़ाया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया का नारा बुलंद कर रहे हैं, लेकिन इस तरह का डिजिटलाइजेशन को देखकर वे अपना माथा पीट लेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
amazing mobile application
बात हो रही है एंड्रायड एप ‘स्मार्ट चंडीगढ़’ की। इसे करीब ढाई साल पहले लांच किया गया। कुछ समय तक तो इस एप में स्मार्ट गर्वनेंस दिखाई भी दी लेकिन उसके बाद सारा काम ठप। अगर ‘स्मार्ट चंडीगढ़’ पर ऐतबार करेंगे तो आप दो साल पीछे चले जाएंगे। इस मोबाइल एप की डायरेक्ट्री में प्रशासन की टीम दो साल पुरानी है।
विज्ञापन

3 of 7
mobile app
एप के अनुसार चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय कुमार देव हैं और प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी। जबकि एडवाइजर विजय कुमार देव का तबादला एक साल पहले मार्च 2016 में हो गया था और कप्तान सिंह सोलंकी की जगह अगस्त 2016 में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने  बतौर प्रशासक शपथ पदभार संभाला। एडवाइजर और प्रशासक के जाने के बाद से इस एप को अपडेट ही नहीं किया गया।

4 of 7
mobile application
सिर्फ इतना ही नहीं, एप में सब्जीमंडी के रेट्स देखना चाहेंगे तो आपके मोबाइल की स्क्रीन घंटों फेचिंग ही दिखाती रहेगी। एप में यह सुविधा इसलिए दी गई थी कि शहर में सब्जियों के दामों से लोगों को अपडेट रखा जा सके।
विज्ञापन

5 of 7
mobile app
इस एंड्रायड एप्लीकेशन में कंज्यूमर हैंडबुक, सिटीजन कार्नर, माई चंडीगढ़, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन गाइड, ट्रैफि क स्टेटस, पॉल्यूशन चेक, वन टच हेल्पलाइन, स्वच्छ भारत मिशन, कैरियर प्लानर, सिटी न्यूज, इवेंट, नोटिस और मंडी में सब्जियों के ताजा भावों के साथ मौसम जैसे फीचर्स तो हैं ही साथ ही चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की नई योजनाओं की जानकारी भी रहती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
mobile application
चंडीगढ़ प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के लिए एक कंपनी ने एप तैयार की थी। जिसे देखने के बाद एक प्रशासनिक अधिकारी ने स्मार्ट चंडीगढ़ नामक एप तैयार करने के लिए कहा। इस एप को मोहाली की एक कंपनी ने तैयार किया है। प्रोफेशनल्स ने इसे एक माह में तैयार कर दिया। जबकि सीएचबी के लिए यह एप 10 दिन में ही तैयार कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोबाइल एप
‘स्मार्ट चंडीगढ़’ एप्लीकेशन क्यों अपडेट नहीं है, इसे जल्द चेक करवाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि इसे लगातार अपडेट करवाया जाए।
 - जितेंदर यादव, डायरेक्टर, आईटी विभाग।

हमने एप को डेवलप कर दिया था। हमारा काम डेवलपमेंट तक ही सीमित था। दो माह तक हमने इसको मेंटेन भी किया, लेकिन उसके बाद मेंटेनेंस एनआईसी को सौंप दिया था। मुझे नहीं मालूम कि एप अपडेट क्यों नहीं है।
- अमन सिंह, क्रूजिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, एप डेवलपर कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें