फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

Sun, 10 Apr 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
1 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित श्रीजीवननगर डेरे में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच नामधारी गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास की गई।
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

2 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
इस मौके पर हजारों की संख्या में नामधारी समुदाय के लोग गुरुमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दूसरे गुट के विरोध के चलते विवाद की आशंका को देखते हुए जिले के आला अधिकारी और कई जिलों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

3 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, विरोधी गुट के लोग भी प्रशासन की सख्ती के चलते डेरा मस्तानगढ़ तक ही सीमित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

4 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि चार अप्रैल को लुधियाना के भैणी साहिब में मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने नामधारी समुदाय की गुरु माता चांद कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरु माता की अंतिम अरदास के लिए सतगुरु उदय सिंह महाराज ने 10 अप्रेल को भैणी साहिब में कार्यक्रम रखा है। 
 
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

5 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
सतगुरु उदय सिंह के बड़े भाई ठाकुर दलीप सिंह ने इस आयोजन से एक दिन पहले नौ अप्रेल को जीवननगर स्थित गुरुद्वारे में अंतिम अरदास कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस घोषणा से दूसरे गुट के लोग सकते में आ गए और उन्होंने जीवननगर में होने वाले कार्यक्रम को रद करवाने के लिए जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

6 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
एक गुट ने हर हाल में कार्यक्रम करने और दूसरे गुट ने किसी भी कीमत पर कार्यक्रम न होने देने का ऐलान किया था। इस विवाद के चलते प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए थे। जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने शुक्रवार से जीवननगर ही नहीं रानियां व ऐलनाबाद में भी की ओर से  धारा 144 लगा दी। 
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

7 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात को ही जीवननगर में डेरा डाल दिया। कई जिलों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। शुक्रवार शाम से ही पुलिस बल जीवननगर पहुंचना शुरू हो गया, पूरी रात पुलिस की गाड़ियां आती रहीं। शनिवार सुबह पुलिस के घुड़सवार भी बुला लिए गए। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील हो गया। 

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

8 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
क्षेत्र के हर छोटे से छोटे रास्ते पर भी नाका लगा दिया गया। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली गई और पूछताछ के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया गया। संदिग्ध वस्तुओं व तेजधार हथियारों को नाके पर ही जब्त कर लिया गया। अनहोनी की आशंका के चलते एंबुलेंस व अग्निशमन गाड़ियों को भी मौके पर तैनात कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में हुई गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास

9 of 9
गुरुमाता चंद कौर की अंतिम अरदास - फोटो : फाइल फोटो
सिरसा के उपमंडलाधीश परमजीत सिंह चहल, नगराधीश विजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंवर, ऐलनाबाद के उपमंडलाधीश प्रदीप दहिया, उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, तहसीलदार राजेंद्र वर्मा, एसएचओ रानियां दलीप सिंह, यातायात  थाना प्रभारी अनिल सोढीं  सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सीआईडी और आईबी के कर्मचारी भी चप्पे चप्पे पर निगरानी रखे हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें