पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) दिया। सुबह आठ बजे से ही कॉलेजों के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
12 हजार छात्रों में देखिए, ऐसा शिक्षक बनने का जुनून
2 of 6
शहर के कई कॉलेजों में सीईटी के लिए सेंटर बनाए गए थे। जीसी-11, जीसीजी-11 और होम साइंस कॉलेज-10 के बाहर लंबा जाम लग गया। तेज गर्मी में अभिभावकों को सड़क के किनारे और गाड़ियों में समय बिताना पड़ा। पीयू और शहर के विभिन्न कॉलेजों में 43 एग्जाम सेंटरों पर 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
12 हजार छात्रों में देखिए, ऐसा शिक्षक बनने का जुनून
3 of 6
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि सीईटी (यूजी) में 85 फीसदी स्टूडेंट अपीयर हुए। परीक्षा के लिए 14,964 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। केमिस्ट्री के लिए सबसे अधिक 12,231, फिजिक्स में 12,216, बायोलॉजी के 5517, गणित में 7244 स्टूडेंट अपीयर हुए।
12 हजार छात्रों में देखिए, ऐसा शिक्षक बनने का जुनून
4 of 6
बता दें कि एक स्टूडेंट कई विषयों में एंट्रेंस टेस्ट के लिए अपीयर हो सकता है। पीयू ऑनर्स कोर्स में ओपन कैटेगरी की 408 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया ने बताया कि 2014 में 13,226 स्टूडेंट्स ने सीईटी के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
12 हजार छात्रों में देखिए, ऐसा शिक्षक बनने का जुनून
5 of 6
इस साल 11 फीसदी अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों पर एंट्रेंस के लिए शहर भर में 43 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए। पीयू कैंपस में प्रशासन ने गाड़ियों की एंट्री के लिए विशेष रूट बनाया था।