फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: राम रहीम को सजा होने के बाद इसको किया गया था इशारा, फिर भड़की हिंसा

Sun, 22 Oct 2017 10:08 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Panchkula Violence
राम रहीम को सजा होने के बाद हनीप्रीत ने इस व्यक्ति को इशारा किया था, जिसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़की और 35 लोगों की जान चली गई। जानिए ये कौन है?
विज्ञापन

2 of 7
एमएसजी के सीईओ सीपी अरोड़ा
25 अगस्त को सीबीआई अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा में एमएसजी के सीईओ सीपी अरोड़ा का अहम रोल है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीपी आरोड़ा पंचकूला स्थित हैफेड के पास 25 अगस्त को लोगों की भीड़ में शामिल था। जहां से उसने डेरा प्रमुख के खिलाफ फैसला आने के बाद लोगों को हिंसा के लिए भड़काया।    
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिंसा की साजिश डेरे की 25 सदस्यीय कमेटी ने रची थी, इस कमेटी का सीपी अरोड़ा भी मेंबर है। प्लान के मुताबिक अदालत का फैसला आने के बाद हनीप्रीत ने अदालत के बाहर आकर राकेश को इशारा किया, ये इशारा संदेश था हिंसा का। 
 

4 of 7
उसके बाद राकेश ने ये संदेश फोन के जरिये डेरा समर्थकों के बीच मौजूद सीपी आरोड़ा और कोर कमेटी के मेंबरों तक पहुंचाया। इसके बाद संदेश डेरा समर्थकों तक पहुंचने के बाद पंचकूला में हिंसा और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। पुलिस सबूत के तौर पर सीपी अरोड़ा की कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी है। सीपी अरोड़ा का पूरा नाम छिंदर पाल अरोड़ा है। सीपी अरोड़ा डेरे के प्रवक्ता आदित्य इंसां का करीबी दोस्त है, जिसकी पुलिस को तलाश है।  
विज्ञापन

5 of 7
2016 में कम तनख्वाह पर किया था ज्वाइन 
2016 में सीपी अरोड़ा एमएसजी में आया था। बताया जा रहा है कि वह पहले से कम तनख्वाह पर गुरमीत राम रहीम की कंपनी एमएसजी में उसने ज्वाइन किया। पहले वह गुड़गांव की एक कंपनी में साढ़े छह लाख रुपये की तनख्वाह लेता था। लेकिन डेरे की कंपनी ने पांच लाख रुपये की तनख्वाह फिक्स की थी। इसके पीछे वजह क्या है, इसकी भी पूछताछ पुलिस जांच कर रही है।   
विज्ञापन

6 of 7
Aditya Insan and Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
आदित्य इंसा के संबंध में पूछताछ जारी  
सीपी अरोड़ा को हरियाणा की एसआईटी ने फतेहाबाद से गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस को छह दिन का रिमांड मिला है। आदित्य इंसा कहां छुपा है, इस संबंध में भी पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन पुलिस को आदित्य इंसा का सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचकूला में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
करीब 35 लोग मारे गए थे 
बता दें कि 25 अगस्त को बाबा राम रहीम को दो साध्वियों से रेप का दोषी ठहराया गया था और इस दौरान पंचकूला सहित हरियाणा और पंजाब की कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पंचकूला में इस हिंसा में करीब पैंतीस लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें