फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में डूबा हरियाणा: नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर बधाइयों का दौर, पिता बोले-ये बड़ी उपलब्धि

Sun, 24 Jul 2022 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
नीरज की जीत पर जश्न। - फोटो : ANI
हरियाणा के गोल्डन ब्वॉय ने रविवार को एक बार फिर इतिस रच दिया। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। नीरज की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा जश्न में डूब गया है। उनके गांव खंडरा में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज को बधाई दी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भी नीरज चोपड़ा के पिता को बधाई दी।


नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। हम खुश हैं, देश को गर्व है। हमें उम्मीद है कि वह अगली बार गोल्ड जीतेंगे। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का दिन बिता रहा है लेकिन हमें उम्मीद है कि उसे सोना मिलेगा। 




 
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा। - फोटो : ANI
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। वहीं उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बेटे की सफलता पर गर्व है। नीरज की मां सरोज देवी ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई। हमें यकीन था कि वह इस आयोजन में पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नीरज के पिता को मिठाई खिलाते दोस्त। - फोटो : ANI
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा देश का गौरव हैं। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने नीरज के चाचा श्री भीम चोपड़ा से फोन पर बात करके बधाई दी। 

मनोहर लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा को खेलों का हब बनाना है। इसके लिए नीरज चोपड़ा जैसे होनहार खिलाड़ी युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसे युवाओं के कारण ही हरियाणा खेलों में विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहा है। 

4 of 5
नीरज की मां सरोज देवी। - फोटो : ANI
नीरज की मां सरोज ने बेटे की जीत पर खुशी जताई और भगवान का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि जब बेटा घर आएगा तो अपने हाथों से चूरमा बनाकर खिलाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पानीपत में नीरज के गांव खंडरा में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मेडल पक्का होते ही गांव में मिठाई बंटने लगी। गांव की महिलाओं ने लोकनृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें