फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले बॉर्डर पर बेटा शहीद, देखिए क्या बोली मां?

Tue, 25 Oct 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर चल रही फायरिंग में बेटा शहीद हो गया। दीवाली से पहले बेटे की शहादत का मां को पता चला तो देखिए वह क्या बोली?
विज्ञापन

2 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
बेटे की शहादत की खबर सुनकर मां सोमादेवी फूट-फूट कर रोई। बोली- रात को बेटे से बात हुई थी। पीछे से गोलियों के चलने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
मां सोमादेवी ने बताया कि मैंने उससे पूछा, बेटे गोलियां चलने की आवाज आ रही है तो वह बोला मां हम दीवाली मना रहे हैं। यहां हर रोज दीवाली मनाई जाती है।

4 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
गौरतलब है कि पाकिस्तान रविवार रात से इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रहा है। आरएस पुरा सेक्टर, परगवाल और कानाचक में बनी करीब 13 चौकियों को वह निशाना बना रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
भारतीय सेना इस फायरिंग का मुह तोड़ जवाब दे रही है, इस गोलीबारी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का रहने वाला बीएसएफ जवान सुशील कुमार शहीद हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
सुशील हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे की फैंसी कॉलोनी के रहने वाले थे। वे अपने परिवार में अकेले ऐसे व्यक्ति थ, जो भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
45 वर्षीय शहीद सुशील कुमार पिछले 24 साल से भारतीय सेना में थे। उनके दो छोटे भाई भी हैं और अपने पीछे वे पत्नी सुनीता, बूढ़ी मां सोमादेवी, बेआ और बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार
सुशील कुमार का बेटा मोहित 12वीं में पढ़ रहा है, वहीं बेटी महक 10वीं की छात्रा है। वे बीएसफ की 127 बटालियन में जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में तैनात थे। बीएसएफ के अफसरों ने उनकी शहादत की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें