फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS Exam: चंडीगढ़ में 67 परीक्षा केंद्र...1050 जवान तैनात, कई जगह देरी से पहुंचे परीक्षार्थी, नहीं मिली एंट्री

Sun, 14 Sep 2025 12:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज सीडीएस की परीक्षा हो रही है। इसके लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर चंडीगढ़ पुलिस के 1050 जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा देने पहुंची युवतियों को नहीं मिली एंट्री। - फोटो : अजय वर्मा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से रविवार को सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए चंडीगढ़ में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शहर के विभिन्न स्कूलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भागती हुई परीक्षा केंद्र पहुंची युवती। - फोटो : अमर उजाला
यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12 से 2.30 बजे तक होगी। हजारो परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए शहर पहुंचे हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
परीक्षार्थियों के आई कार्ट चेक किए गए। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-22ए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीडीएस के एग्जाम के लिए बड़ी संख्या में दूर-दूर से युवा पहुंचे हैं। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवतियां पहुंचा हैं। परीक्षा केंद्र पहुंची युवतियों में एग्जाम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

4 of 6
चेकिंग करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सुबह बारिश के बावजूद कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचे। इस वजह से उन्हें गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। एंट्री न मिलने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी सुरक्षा कर्मियों से गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्हें एंट्री नही दी गई। 
विज्ञापन

5 of 6
एंट्री के लिए लाइन में खड़ी युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  नकल रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की तरफ से सभी 67 परीक्षा केंद्रों में 1050 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों को जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दौड़ लगाकर परीक्षा केंद्र पहुंची युवती। - फोटो : अमर उजाला
सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से भारतीय सशस्त्र बलों के विभिन्न अकादमियों में अधिकारी कैडेटों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है और इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित विषयों की लिखित परीक्षा शामिल होती है, जिसके बाद बुद्धि और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए एसएसबी साक्षात्कार होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें