सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में इस साल भी बेटियों का ही दबदबा रहा है। चार में से तीन स्ट्रीम में लड़कियां ही टॉपर चुनीं गईं। ट्राइसिटी के 1200 से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की छात्राओं ने तीन स्ट्रीम में टॉप किया है।
विज्ञापन
CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न
2 of 5
भवन विद्यालय की छात्रा आयूषी ने मेडिकल स्ट्रीम में 96.6 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। भवन विद्यालय-27 की ही कांक्षा मल्होत्रा ने 97.8 फीसदी अंक लेकर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है। उधर, सेक्टर-37 स्थित स्टेपिंग स्टोंस के चक्षु गोयल ने 98 फीसदी अंक पाकर नॉन मेडिकल स्ट्रीम में ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न
3 of 5
सीबीएसई रिजल्ट में चंडीगढ़ स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही टॉपर बने हैं, लेकिन टॉपरों में से अधिकतर पंचकूला में रहते हैं। भवन विद्यालय-27 की स्टूडेंट और मेडिकल स्ट्रीम की टॉपर आयूषी (96.6) और भवन विद्यालय की छात्रा और कामर्स में 97.8 फीसदी पाने वाली कांक्षा मल्होत्रा भी पंचकूला में रहती है। 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों में काफी स्टूडेंट पंचूकला निवासी हैं।
CBSE रिजल्ट: टॉपर्स ने ऐसे मनाया सक्सेस का जश्न
4 of 5
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट को लेकर स्कूल प्रबंधकों को काफी दिक्कतें आईं। इस बार सीबीएसई ने स्कूलों को अलग से रिजल्ट नहीं भेजा। स्कूल टीचर्स और अन्य स्टाफ को एक-एक स्टूडेंट का रिजल्ट डाउनलोड करना पड़ा। इस काम में कई घंटे का समय लग गया। कई बार सीबीएसई वेबसाइट भी हैंग हुई।
ये हैं टॉपर: तृप्त कौर 98.8(आर्ट्स) और ओवर ऑल ट्राइसिटी टॉपर, चक्षु गोयल 98 (नॉन मेडिकल) कांक्षा मल्होत्रा 97.8 (कॉमर्स), आयुषी 96.6 (मेडिकल) आरजे खांडेराव, रीजनल अफसर, सीबीएसई, पंचकूला ने बताया कि 12वीं सीबीएसई रिजल्ट में लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल के मुकाबले औसत रिजल्ट में कुछ गिरावट आई है। करीब 12 सौ स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।