फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

Fri, 29 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
ट्राइसिटी में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 10वीं सीबीएसई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां के 1641 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

2 of 8
ट्राइसिटी में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कुल 1641 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल करीब 1500 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। सीबीएसई से मिली जानकारी के अनुसार इस साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

3 of 8
10 सीजीपीए पाने वालों में 65 फीसदी संख्या लड़कियों की है। रिजल्ट में प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों का दबदबा रहा। गवर्नमेंट स्कूलों में 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या काफी कम रही। डीपीएस ट्राइसिटी टॉपर, 112 स्टूडेंट के 10 सीजीपीए चंडीगढ़ के कई स्कूलों में 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। लेकिन परफेक्ट 10 सीजीपीए पाने में सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सबसे आगे है।

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

4 of 8
सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की प्रिंसिपल रीमा दिवान ने बताया कि 112 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। पंचकूला स्थित भवन विद्यालय के 84 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए पाए हैं। उधर, मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के 53 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

5 of 8
इन स्कूलों में बच्चों को 10 सीजीपीए मिले: डीपीएस-112, सेंट जोन(26)-48, सेंट जोसफ(44)-36, मानव मंगल(21)-41, सेक्रेड हार्ट(26)-40, कार्मल कॉन्वेंट-35, केबीडीएवी(7)-33, भवन विद्यालय-24, माउंट कार्मल-(22), सेंट सोल्जर-20, सेंट कबीर(26)-16, सॉपिंस स्कूल-12, डीएवी पब्लिक(8)-11, अजीत कर्म सिंह(41)-8, मोती राम स्कूल(27)-5, गुरु नानक पब्लिक स्कूल-3, जीजीएससीपीएस(26)-2, जीएमएचएस(36)-2, डीएवी(15)-1

विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

6 of 8
सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट 2 बजे किया। लेकिन चार बजे तक भी वेबसाइट पर काफी स्टूडेंट्स रिजल्ट नहीं देख पाए। काफी स्टूडेंट्स अभिभावकों के साथ पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित सीबीएसई दफ्तर भी पहुंच गए। स्कूल प्रबंधक भी देर शाम तक रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे। चंडीगढ़ के 881 स्टूडेंट्स के 10 सीजीपीए परफेक्ट 10 सीजीपीए पाने वालों में चंडीगढ़ के होनहार आगे रहे हैं। चंडीगढ़ के कुल 881 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं।
विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

7 of 8
चंडीगढ़ से 10 सीजीपीए पाने वालों में 481 लड़कियां और 400 लड़के हैं। मोहाली के कुल 273 स्टूडेंट ने (लड़के 125, लड़कियां 148) और पंचकूला से कुल 487 (259 लड़के और 228 लड़कियां) शामिल हैं। ट्राइसिटी से 10 सीजीपीए पाने वालों में कुल 784 छात्र और 857 छात्राएं शामिल हैं। 10वीं सीबीएसई परीक्षा का पास प्रतिशत ओवरऑल 95.11 फीसदी रहा। पास प्रतिशत में पंचकूला ही सबसे आगे रहा। पंचकूला का पास प्रतिशत 99.60 फीसदी, मोहाली 98.5 फीसदी और चंडीगढ़ के 93.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
विज्ञापन

CBSE 10वीं में भी छाईं बेटियां, देखिए कुछ ऐसे मनाई खुशियां

8 of 8
सीबीएसई से 10वीं करने वाले स्टूडेंट्स अब दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर ओरिजनल मॉर्क्सशीट हासिल कर सकते हैं। आरजे खांडेराव ने बताया कि पहली बार स्टूडेंट्स की डिटेल मार्क्सशीट (डीएमसी) ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। स्टूडेंट्स कहीं से भी इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम के तहत अगले 50 साल तक इन स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें