फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के लिए नपुंसक बनाने का मामला बना मुसीबत, CBI की बड़ी कार्रवाई

Tue, 16 Jan 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
राम रहीम
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के लिए अब साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का मामला मुसीबत बनने जा रहा है, क्योंकि सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 8
राम रहीम - फोटो : SELF
दरअसल, सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में जांच तेज कर दी है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी खट्टा सिंह को सरकारी गवाह बनाते हुए जांच में शामिल किया है। सोमवार को सीबीआई की टीम खट्टा सिंह को लेकर सिरसा पहुंची। इसके बाद खट्टा सिंह को डेरा सच्चा सौदा में ले जाकर निशानदेही करवाई।
विज्ञापन

3 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
पूर्व अनुयायी खट्टा सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के छोटे डेरा में जाकर उस जगह की निशानदेही करवाई जहां पर साधुओं को नपुंसक बनने लिए बहकाया गया। सीबीआई ने खट्टा सिंह की निशानदेही को आधार उसके 161 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किए हैं। चार घंटे तक सीबीआई ने खट्टा सिंह को लेकर डेरा सच्चा सौदा में घूमती रही। निशानदेही करवाते हुए खट्टा सिंह ने सीबीआई को बताया कि डेरा में साधुओं को नपुंसक बनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।

 

4 of 8
Ram Rahim
सीबीआई की टीम बरनाला रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में ठहरी हुई है। खास बात यह है कि जांच के सिलसिले में सीबीआई पहली बार डेरा सच्चा सौदा के अंदर जा पाई है, पहले डेरा प्रबंधन की ओर से कभी भी सीबीआई को डेरा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीबीआई की टीम सुबह करीब नौ बजे डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी खट्टा सिंह को लेकर सिरसा पहुंची।
विज्ञापन

5 of 8
Ram Rahim - फोटो : फाइल
सीबीआई इंस्पेक्टर विजय यादव और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम सबसे पहले शहर थाना में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद सीबीआई अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। सीबीआई टीम खट्टा सिंह को सबसे पहले छोटे डेरा लेकर गई और निशानदेही करवाई। इसके बाद उसे डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई अधिकारी खट्टा सिंह के साथ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गुफा पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 8
Ram Rahim
गुफा का गेट नहीं खुलने के कारण सीबीआई उसे अंदर लेकर नहीं जा सकी। करीब चार घंटे तक खट्टा सिंह डेरा में निशानदेही करवाता रहा। अधिकारियों ने खट्टा सिंह के 161 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किए हैं। सीबीआई टीम की अगले कुछ दिनों तक सिरसा में ही रहेगी और नपुंसक मामले की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेगी। सीबीआई खट्टा सिंह के सीबीआई कोर्ट दिल्ली में 164 के कलमबद बयान भी दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
Ram Rahim
गुरमीत राम रहीम पर दर्ज हैं केस
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने वर्ष 2012 में हाईकोर्ट में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि राम रहीम सिंह के आदेश पर उसे और 400 अन्य संतों को डेरा के अंदर जबरन नपुंसक बनाया गया था। चौहान ने आरोप लगाया था कि राम रहीम अनुयायियों को अपने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की मदद से नपुंसक बनाता है। उन्हें कहा जाता था कि नपुंसकत्व के जरिए उन्हें भगवान से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
राम रहीम - फोटो : SOCIAL MEDIA
मामले में जज ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। हाई कोर्ट ने चौहान के मेडिकल परीक्षण के आदेश दिए थे, जिसमें नपुंसकता की पुष्टि हुई थी। इसमें राज्य सरकार ने भी एक रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें डेरा प्रमुख से जुड़े सात लोगों के बयान हुए थे। उन्होंने उन्हें नपुंसक बनाने की पुष्टि की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ अंग भंग करने व साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें