लोगों पर राम रहीम का प्रभाव गजब का था। सजा होने के बाद राम रहीम के भारी भरकम बैग डिप्टी एडवोकेट जनरल खुद उठाकर लाए थे, देखिए।
विज्ञापन
2 of 7
Ram Rahim Verdict
दरअसल, डेरा प्रमुख के भतीजे डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा को सीबीआई कोर्ट में वर्दी में राम रहीम का बैग उठाना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
3 of 7
Ram Rahim
हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने शनिवार को एडवोकेट जनरल ऑफिस में डिप्टी एडवोकेट जनरल पद से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
4 of 7
Ram Rahim Verdict
काबिलेगौर है कि गुरदास सिंह सलवारा सिरसा में वकालत करते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उनको एडवोकेट जनरल कार्यालय में डिप्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
Ram Rahim Verdict
शुक्रवार को जब डेरा प्रमुख पंचकूला की सीबीआई कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए गए थे, उस समय गुरदास सिंह सलवारा उनके साथ थे। इस दौरान वे वर्दी में थे और राम रहीम का बैग उनके हाथ में था।
विज्ञापन
6 of 7
Ram Rahim Verdict
इस बारे में एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने कहा कि गुरदास सिंह सलवारा डेरा प्रमुख के भतीजे थे, वह एक रिश्तेदार के नाते उनसे मिलने जा सकते थे, लेकिन वकील की ड्रेस में डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर होते हुए उनसे मिलने गए।