फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लैब में इस वीडियो की जांच शुरू

Fri, 27 Dec 2019 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह, रवीना टंडन, फराह खान।
ईसाई धर्म से जुड़े शब्दों को गलत ढंग से प्रचारित करने के आरोप में बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह व निर्देशक फराह खान के खिलाफ पंजाब के अजनाला थाने में मामला दर्ज किया गया है। ईसाई समाज फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सोनू जाफर की अगुवाई में अजनाला चौक में इन तीनों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। सोनू जाफर की शिकायत पर पुलिस ने धारा 295-ए के तहत इन तीनों हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शिकायत के मुताबिक एक निजी यूट्यूब चैनल की ओर से जारी वीडियो में भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान ईसाई धर्म से जुड़े शब्द का गलत प्रचार करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी चैनल की क्लिपिंग के साथ पहले प्रदर्शन किया गया। बाद में मामला दर्ज करवाया। सोनू जाफर ने अजनाला के डीएसपी सोहन सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : फाइल फोटो
एसएसपी (देहात) विक्रम दुग्गल ने बताया कि ईसाई संगठनों की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फराह खान निजी चैनल के एक शो में एंकर की भूमिका में हैं। इस शो के दौरान ही उक्त तीनों स्टारों ने बाइबल के एक शब्द को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं।

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो
ईसाई संगठनों की अगुवाई कर रहे सोनू जाफर ने पुलिस को दिए ज्ञापन में कहा कि शो की एंकर फराह खान ने कॉमेडियन भारती और रवीना को शो के दौरान एक अंग्रेजी शब्द लिखने को कहा था। इन दोनों ने ब्लैकबोर्ड पर इस शब्द की स्पेलिंग लिखी। यह शब्द पवित्र बाइबल से लिया गया था। रवीना टंडन ने शब्द की स्पेलिंग सही लिखी लेकिन भारती ने गलत स्पेलिंग लिखी। भारती सिंह इस शब्द का मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराह खान - फोटो : फाइल फोटो
अजनाला के डीएसपी सोहन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश की गई वायरल वीडियो की साइबर सेल बड़ी बारीकी से जांच कर रहा है। इस वीडियो की लैबोरेटरी जांच के दौरान यदि वीडियो क्लीपिंग के बोल व तथ्य सही पाए गए तो इन तीनों स्टार को अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस थाने में समन भेजकर तलब किया जाएगा। इसके साथ ही ईसाई भाईचारे ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को अजनाला में प्रदर्शन की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें