वहीं महिला जजों में एडीजे रूपम और एडीजे अंशु शुक्ला सेक्टर-16 स्थित सरकारी आवास से जिला अदालत तक पैदल ही आईं। स्पेशल जज शशि बाला चौहान भी पैदल ही कोर्ट पहुंचीं। इनके अलावा एसीजेएम केके जैन, सिविल जज आशीष थथई, हसनदीप सिंह बाजवा, हृदयजीत सिंह सेक्टर-22 से पैदल ही कोर्ट पहुंचे। वहीं सिविल जज नवजीत कलेर, डेजी बांगड़ और सोनाली पैदल तो सुखदा प्रीतम बस से आईं।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरों में, साइकिल पर और पैदल अदालत पहुंचे जज
2 of 7
सेशन जज के साथ एडीजे जेएस सिद्घू, परमजीत सिंह, नाजर सिंह, आरके जैन, संजय कुमार सचदेवा, अतुल कासना के अलावा सीजेएम अनुभव शर्मा साइकिल से 9:02 मिनट पर कोर्ट पहुंचे। इनके अलावा साइकिल से आने वालों में सिविल जज मानव, करणवीर सिंह माजू, अमन इंदर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरों में, साइकिल पर और पैदल अदालत पहुंचे जज
3 of 7
कार्बन उत्सर्जन को कम करने की मुहिम के तहत जिला अदालत में ‘नो कार डे’ आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक एवं सेशन जज एसके अग्रवाल सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास से 6 एडीजे के साथ सुबह 8:40 पर साइकिल से कोर्ट के लिए निकले।
देखिए तस्वीरों में, साइकिल पर और पैदल अदालत पहुंचे जज
4 of 7
वहीं एक दिन पहले बार काउंसिल की ओर से सभी एडवोकेट्स से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की गई थी, लेकिन सभी एडवोकेट्स आम दिनों की तरह कारों या अपने वाहनों से ही आए।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरों में, साइकिल पर और पैदल अदालत पहुंचे जज
5 of 7
इस मुहिम में कोर्ट कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग दिया। आमतौर पर टू व्हीलर से आने वाले कर्मचारी भी पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन
देखिए तस्वीरों में, साइकिल पर और पैदल अदालत पहुंचे जज
6 of 7
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहल का असर मंगलवार को जिला अदालत में भी देखने को मिला। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में ‘नो कार डे’ मनाया गया। इस दौरान कोई जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे तो कोई पैदल ही। वहीं कुछ महिला जज ऑटो या बस से कोर्ट पहुंचीं।