पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लोग उस समय एक दूसरे का मुंह देखते रह गए, जब उन्होंने जजों को पैदल आते हुए देखा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाईकोर्ट में पैदल पहुंचे जज, तस्वीरें
2 of 6
दरअसल, हाईकोर्ट के जजों ने आज कार फ्री डे मनाया। पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की मुहिम के तहत यह डे मनाया गया।
विज्ञापन
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाईकोर्ट में पैदल पहुंचे जज, तस्वीरें
3 of 6
हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब जज आम दिनों की तरह अपने वाहनों पर सवार होकर यहां पहुंचने की बजाय, पैदल या साइकिल पर सवार होकर कोर्ट पहुंचे। कर्मचारी भी साइकिल पर हाईकोर्ट पहुंचे।
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाईकोर्ट में पैदल पहुंचे जज, तस्वीरें
4 of 6
एक्टिंग चीफ जस्टिस समेत चार जज पैदल चल कर हाईकोर्ट आए। एक्टिंग चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार सेक्टर-चार स्थित अपने आवास से पैदल चल कर सुबह सवा आठ बजे ही हाईकोर्ट पहुंच गए थे।
विज्ञापन
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाईकोर्ट में पैदल पहुंचे जज, तस्वीरें
5 of 6
जस्टिस सूर्यकांत सेक्टर-16 से, जस्टिस अमित रावल, जस्टिस लीजा गिल सेक्टर-8 से और जस्टिस अनीता चौधरी भी अपने घर से पैदल चल कर हाईकोर्ट पहुंचीं। जस्टिस आरएस मलिक, अरुण पल्ली, राज मोहन सिंह, जीएस संधावालिया व दो जुडीशियल रजिस्टार साइकिल पर हाईकोर्ट पहुंचे।
आखिर ऐसा क्या हुआ जो हाईकोर्ट में पैदल पहुंचे जज, तस्वीरें
6 of 6
कई वकील भी साइकिलों पर सवार होकर यहां आए। कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से महासचिव राजेंद्र भाटिया ने जजों और वकीलों का इस अभियान में साथ देने पर खुशी जाहिर की। कहा कि वह भविष्य में भी ऐसा प्रयास जारी रखेंगे। इस अभियान की सफलता की उन्हें उम्मीद नहीं थी, लेकिन अभियान सफल हुआ।