पुलिस की गाड़ी दो कारों का पीछा कर रही थीं, लेकिन तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक अंजाम दिखा कि सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
Car Fire
फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के अंतर्गत पड़ती दाना मंडी के नजदीक मंगलवार सुबह तीन कारें आपस में टकरा गई। इससे एक कार में आग लग गई और वह पास झुग्गी में जा घुसी। इससे झुग्गी जलकर राख हो गई। कार के शीशे तोड़ कर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
3 of 5
Car Fire
गांव कोहड़ा से पुलिस की दो गाड़ियां साधु निवासी मल्लांवाला की कार का पीछा कर रही थीं। साधु भी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। मल्लांवाला की दाना मंडी के पास भी पुलिस की एक वाहन खड़ी थी। जिसे साधु ने टक्कर मार दी।
4 of 5
Car Fire
उसी समय पीछे से आ रही पुलिस की एक वाहन भी साधु की कार से टकरा गई और साधु की कार दाना मंडी के पास बनी एक झुग्गी में घुस गई। इसी दौरान कार को आग लग गई। किसी तरह लोगों ने कार का शीशा तोड़ साधु को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया।
उधर, झुग्गी के मालिक सिकंदर ने बताया कि झुग्गी में आग लगने से झुग्गी में रखा दस क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल, साइकिल व 32 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। सिकंदर ने बताया कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है।