पंजाब में कांग्रेसी नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने बलबूते पर जैसे ही सूबे का अगला सीएम प्रोजेक्ट किया तो कैप्टन ने वर्करों के साथ खूब सेल्फी खिंचवाई। देखिए, तस्वीरें। -रिपोर्ट: सुरिंदर पाल, जालंधर।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कैप्टन को माना अगला सीएम...और खूब ली सेल्फी
2 of 6
जालंधर में कैप्टन ने मास कांटैक्ट प्रोग्राम शुरू करने के बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सूबे के तमाम दिग्गजों व कांग्रेसी नेताओं ने कैप्टन का गुणगान किया। उनसे सूबे संबंधी अभी से ही कई मांगों के लिए प्रस्ताव तक रख दिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ से लेकर जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह ने एक साथ कैप्टन को कांग्रेस की कमान देने की वकालत के साथ उनको सीएम तक प्रोजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कैप्टन को माना अगला सीएम...और खूब ली सेल्फी
3 of 6
जालंधर कैंट विधानसभा हलके में जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान जगबीर बराड़ के नेतृत्व में रखे गए मास कांटैक्ट प्रोग्राम को मिशन 2017 का नाम भी दिया गया। इस दौरान विधायक करण कौर बराड़, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, विधायक त्रिलोचन सूंढ़, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, अमरजीत सिंह समरा, चौधरी जगजीत सिंह, विधायक नवतेज चीमा, पूर्व सांसद राणा गुरजीत सिंह, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी और सोनू ढेसी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने कैप्टन को माना अगला सीएम...और खूब ली सेल्फी
4 of 6
जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान जगबीर बराड़ ने तो कैप्टन को आने वाला सीएम बताते अपने हलके के लिए एक सरकारी कॉलेज की मांग कर डाली। यही नहीं, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि जब कैप्टन 16 माह बाद सीएम बने तो सबसे पहले बुढ़ापा पेंशन 250 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी जाए। हेनरी ने कहा कि सूबे में एक मजबूत लीडर की जरूरत है और वह कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पंजाब में पानी का मुद्दा खत्म करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कैप्टन को माना अगला सीएम...और खूब ली सेल्फी
5 of 6
पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के पूर्व चेयरमैन कर्नल सीडी कंबोज ने कहा कि वह जब लोगों के बीच जाते हैं तो लोग कहते हैं कि कैप्टन कब प्रधान बन रहे हैं, कब उनको आगे लाया जा रहा है। ऐसे ही अल्फाज मोहिंदर सिंह केपी ने अपने भाषण में कहकर कैप्टन को पूरा बल दिया।
कांग्रेसियों ने कैप्टन को माना अगला सीएम...और खूब ली सेल्फी
6 of 6
सांसद चौधरी संतोख सिंह और उनके बेटे पंजाब युकां के प्रधान विक्रम चौधरी ने भी कैप्टन को आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में वे जालंधर विधानसभा की सारी सीटों को जीतेंगे। चौधरी संतोख सिंह ने तो यह भी कहा कि कैप्टन हमेशा पंजाब में सरकार दोआबा के सिर पर बनती है।