पंजाब के किसान का बेटा मुंबई में जाकर हीरो बन गया है। निर्देशक प्रभु देवा की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय कुमार, लारा दत्ता के साथ दिखेगा ये पंजाबी अदाकार। देखिए, कौन है वो? -रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर
विज्ञापन
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
2 of 8
मूल रूप में मोगा निवासी अभिनेता सोनू सूद के बाद मोगा का एक और युवा अदाकार फिल्मनगरी तक पहुंच गया है। इस अदाकार का नाम है ‘अर्फी लांबा’। अर्फी इससे पहले बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ तथा ‘फगली’ में अदाकारी की छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
3 of 8
अर्फी के पिता उपिंदर लांबा किसान और माता कंवल लांबा हाउस वाइफ हैं। अर्फी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुंबई में जाकर अभिनय क्षेत्र में करिअर बनाएंगे। इस फील्ड में जाने पर अर्फी की मां ने जहां उन्हें पूरा स्पोटर्स किया, पिता अक्सर उसे पागल हो गया कहकर बुलाते थे।
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
4 of 8
अर्फी ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली में बड़ी कंपनी में बतौर इंजीनियर जॉब की। जिम में बॉडी बनाने का जुनून भी सवार था। दोस्तों ने हीरो जैसी छवि देख उत्साहित किया तो इंजीनियर की जॉब छोड़कर सारा सामान उठा मुंबई चला गया। मुंबई में कोई ठोर-ठिकाना नहीं था और न कोई पहचान।
विज्ञापन
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
5 of 8
लंबे संघर्ष के बाद कहीं जाकर ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में अभिनय का मौका मिला। इसके साथ-साथ थियेटर भी शुरू कर दिया। यह फिल्म इतनी चर्चित हुई कि और फिल्मों के आफर आने लगे। इसके बाद ‘फगली’ की और थियेटर किया। अब करिअर की ट्रेन पटरी पर आ गई है।
विज्ञापन
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
6 of 8
निर्देशक प्रभु देवा की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ को मिलना खुद की बहुत बड़ी उपलब्धि मानते हैं अर्फी। अर्फी ने बताया कि यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म करने का उनके दो बड़े उद्देश्य यह रहे कि एक तो इसमें उन्हें अक्षय कुमार जैसे दिग्गज अदाकार के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
7 of 8
दूसरा प्रभु देवा जैसे मंझे हुए निर्देशक के निर्देशन में काम करने का अवसर मिलना भी बड़ी बात है। इसलिए यह ऑफर्स मिलते ही झट से फिल्म साइन कर ली। वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें अक्षय और प्रभु देवा जैसी टीम के साथ अभिनय का चांस मिला।
किसान के बेटे की खुली किस्मत, अक्षय के संग बना हीरो
8 of 8
अर्फी बताते हैं कि अक्षय अच्छे अभिनेता होने के साथ अच्छे इंसान भी हैं। उनकी खासियत यह है कि फिल्मों में खतरनाक स्टंट भी वह खुद करते हैं। अर्फी इस फिल्म को ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं। यह फिल्म उनके करिअर में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। अर्फी को पंजाबी फिल्म का आफर भी मिला है।